facebookmetapixel
बिहार चुनाव में बड़ा झटका! प्रशांत किशोर की जन सुराज हर सीट पर पीछे- ECI रुझानों ने चौंकायाBihar Election Results: क्या NDA 2010 की ऐतिहासिक जीत को भी पीछे छोड़ने जा रही है?Bihar Election 2025: नतीजों पर सियासत गरमाई, जदयू ने कहा ‘नीतीश का करिश्मा’, विपक्ष बोला ‘निराशाजनक’19 साल की सत्ता का राज! हर चुनाव में क्या नई चाल चलते थे नीतीश कुमार?12 महीने में पैसा डबल! Q2 रिजल्ट के बाद कंज्यूमर स्टॉक पर ब्रोकरेज लट्टू, Q2 में 190% बढ़ा मुनाफाMaithili Thakur: बिहार को मिलने वाली है सबसे कम उम्र की विधायक! देखिए पहले किसने बनाया था ये रिकॉर्डमोतीलाल ओसवाल ने इस डिफेंस शेयर पर लगाया बड़ा दांव, 32% रिटर्न का अनुमानMRF Q2FY26 results: मुनाफा 12% तक बढ़ा, ₹3 के अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलानथोक से खुदरा तक तेजी से गिरी महंगाई दर – आखिर क्या हुआ अक्टूबर में?आंध्र प्रदेश में 10 साल में ₹1 लाख करोड़ का निवेश करेगा अदाणी ग्रुप: करण अदाणी

फूड डिलिवरी बाजार में होगी 18 प्रतिशत वृद्धि

रिपोर्ट में कहा गया है कि वृद्धि का यह पथ दमदार बुनियादी चीजों से प्रेरित होगा जिसमें ग्राहक आधार का विस्तार, बढ़ती खपत के अवसर और आपूर्ति वृद्धि शामिल है।

Last Updated- July 03, 2024 | 10:51 PM IST
फूड डिलिवरी बाजार में होगी 18 प्रतिशत वृद्धि, Food delivery market will grow by 18 percent

ऑनलाइन फूड डिलिवरी बाजार साल 2030 तक 18 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के साथ बढ़कर 2.12 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है और यह कुल खाद्य सेवा बाजार में 20 प्रतिशत का योगदान करेगा। एक हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

ऑनलाइन फूड डिलिवरी क्षेत्र पिछले कुछ साल के दौरान लगातार बढ़ रहा है। साल 2019 और साल 2023 के बीच इसकी पैठ आठ प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो गई है, जो 2.8 गुना वृद्धि को दर्शाता है।

यह वृद्धि भारत के बड़े खाद्य सेवा बाजार से आगे है, जिसमें घर से बाहर भोजन करना और ऑर्डर पर खाना मंगाना शामिल है।

बेन ऐंड कंपनी और स्विगी द्वारा किए गए अध्ययन ‘हाउ इंडिया ईट्स’ के अनुसार वर्तमान में खाद्य सेवा बाजार का मूल्य 5.5 लाख करोड़ रुपये है और अगले सात साल के दौरान इसमें सालाना 10 से 12 प्रतिशत की दर से इजाफा होने की उम्मीद है, जो साल 2030 तक नौ लाख करोड़ रुपये से लेकर 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वृद्धि का यह पथ दमदार बुनियादी चीजों से प्रेरित होगा जिसमें ग्राहक आधार का विस्तार, बढ़ती खपत के अवसर और आपूर्ति वृद्धि शामिल है।

स्विगी के फूड मार्केटप्लेस के मुख्य कार्य अधिकारी रोहित कपूर ने कहा ‘भारतीय खाद्य सेवा बाजार, खास तौर पर फूड डिलिवरी में पिछले कुछ साल के दौरान काफी तेजी से वृद्धि देखी गई है।

First Published - July 3, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट