facebookmetapixel
Advertisement
राजमार्ग इनविट के जरिये 6,000 करोड़ रुपये जुटाएगा एनएचएआईSedemac Mechatronics IPO में निवेश करने का आखिरी मौका, कहां पहुंचा GMP; सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं?India Oil Imports: रूस से तेल खरीद सकेगा भारत! अमेरिका ने दी 30 दिन की बड़ी राहतStocks to Watch: Garden Reach से लेकर Petronet LNG और DCX Systems तक, शुक्रवार को इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकसStock Market Today: आज शेयर बाजार में गिरावट के संकेत! निफ्टी 200 अंक नीचे खुल सकता हैफॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमी

ITC पर भारी पड़ा सिर्फ 2 ग्राम वजन, एक बिस्किट के लिए देने पड़े 1 लाख रुपये

Advertisement

उपभोक्ता ने FMCG कंपनी ITC के खिलाफ शिकायत दर्ज की और कहा कि कंपनी ने 16 की जगह केवल 15 बिस्किट दिए थे।

Last Updated- September 07, 2023 | 2:59 PM IST
penalty

जागो ग्राहक जागो, अपने अधिकारों को पहचानो! इस नारे को चैन्नई के एक उपभोक्ता ने बहुत तवज्जो देते हुए अपने अधिकार का सही इस्तेमाल किया है। हालांकि, इसका खामियाजा एक 113 साल पुरानी FMCG कंपनी ITC को एक लाख रुपये का भुगतान करके उठाना पड़ा है।

आईए, जानते हैं क्या है मामला…

चेन्नई के एक कस्टमर ने FMCG कंपनी ITC Sunfeast Marie Light ब्रांड का एक बिस्किट का पैकेट खरीदा था। इस पैकेट में कुल 16 बिस्किट होते हैं। लेकिन जब कस्टमर ने यह बिस्किट का पैकेट खोला तो इसमें केवल 15 बिस्किट निकले। फिर क्या, चेन्नई के इस जागरूक ग्राहक ने अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करते हुए मद्रास कंज्यूमर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें : Reliance Retail की Alia Bhatt के फैशन ब्रांड संग भागीदारी

क्या लगाया आरोप?

उपभोक्ता ने FMCG कंपनी ITC के खिलाफ शिकायत दर्ज की और कहा कि कंपनी ने 16 की जगह केवल 15 बिस्किट दिए थे। उसने कहा कि एक बिस्किट की कीमत लगभग 75 पैसे होती है। कंपनी एक पैकेट में एक बिस्किट कम देकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रही है।

ITC कंपनी ने क्या कहा?

इस मामले पर कंपनी ने बयान दिया कि पैकेट में बिस्किट की काउंटिंग नहीं होती, बल्कि वजन के आधार पर बिस्किट पैकट बेचा जाता है।

वजन में पाया गया अंतर

जिस बिस्किट के पैकेट को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी उसका वजन 74 ग्राम होता है, लेकिन जांच के दौरान 72 ग्राम निकला। जिसके बाद मद्रास कंज्यूमर कोर्ट ने कंपनी पर 1 लाख रुपये का हर्जाना लगाया गया।

यह भी पढ़ें : FMCG का ग्रामीण बिक्री पर जोर

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 1:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement