facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

राजमार्ग इनविट के जरिये 6,000 करोड़ रुपये जुटाएगा एनएचएआई

Advertisement

Raajmarg IPO: यह आईपीओ बुधवार 11 मार्च को खुलकर शुक्रवार 13 मार्च को बंद होगा। प्रति यूनिट मूल्य सीमा 99 रुपये से 100 रुपये के बीच तय की गई है।

Last Updated- March 06, 2026 | 9:15 AM IST
IPO

राजमार्ग इन्फ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा प्रायोजित एक इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट्स) है और उसका मसकद प्राधिकरण के 6,000 करोड़ रुपये की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के बीच उसके परिसंपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्यों को सहारा देना है।

यह आईपीओ बुधवार 11 मार्च को खुलकर शुक्रवार 13 मार्च को बंद होगा। प्रति यूनिट मूल्य सीमा 99 रुपये से 100 रुपये के बीच तय की गई है। एनएचएआई के वित्तीय सदस्य और राजमार्ग इन्फ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनआरवीवीएमके राजेंद्र कुमार ने कहा, बजट में प्रस्तुत किए जाने के बाद हम अब मुद्रीकरण योजना के दूसरे चरण की शुरुआत कर रहे हैं। इसमें अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इन लक्ष्यों को पूरा करने और वित्तीय बाजारों को मजबूत करने के लिए एनएचएआई और सरकार ने यह पहल शुरू की है।

कुमार ने कहा, इसका मकसद निवेशकों के एक व्यापक समूह को पहुंच प्रदान करना और इनविट्स के दायरे को और अधिक बढ़ाना है, जो एक नियमन वाला और अत्यधिक सक्रिय वित्तीय साधन है।

राजमार्ग के मौजूदा पोर्टफोलियो में कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और झारखंड की कुल 260.19 किलोमीटर लंबी पांच सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। इस पोर्टफोलियो का मूल्य 9,500 करोड़ रुपये है, जबकि इनविट्स का उद्यम मूल्य करीब 9,800 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

राजमार्ग का अपने प्रायोजक एनएचएआई के साथ राइट ऑफ फर्स्ट ऑफर (आरओएफओ) करार है। इसके तहत प्राधिकरण अगले तीन से पांच वर्षों में 1,500 किलोमीटर सड़क संपत्तियों को इनविट को हस्तांतरित करेगा।

Advertisement
First Published - March 6, 2026 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement