facebookmetapixel
Advertisement
F&O सेगमेंट में 98.10 लाख से घटकर 78.60 लाख रहे एक्टिव ट्रेडर्स, संसद में सरकार ने किया खुलासाप्राइवेट कंपनियां बिछाएंगी रेलवे ट्रैक? रेलवे का 1.8 लाख करोड़ रुपये का नया प्लानक्या नाबालिग बच्चे के PPF अकाउंट में जमा पैसे को माता-पिता निकाल सकते हैं? दिल्ली हाई कोर्ट ने कर दिया साफविदेशी निवेशकों के लिए कमोडिटी ट्रेडिंग का दायरा बढ़ाएगा SEBI, क्रूड और गोल्ड में बढ़ेगी लिक्विडिटीटाटा मोटर्स का बड़ा EV दांव: देश के पहले इलेक्ट्रिक ट्रक की शुरुआत की, एक बार चार्जिंग पर 350KM का रेंजत्योहारी सीजन में और महंगी होगी चीनी! उत्पादन में गिरावट से 11% तक बढ़े दाम, कीमत ₹50 के पारखरीफ बोआई में सुधार के बावजूद धान की रोपाई पिछड़ी, चावल उत्पादन कम होने की आशंकाExplainer: REITs या InvITs या फिजिकल रियल एस्टेट, कहां निवेश पर ज्यादा फायदा व कहां नुकसान का खतरा?NFO Alert: बंधन कॉन्ट्रा फंड का NFO 24 अगस्त तक खुला, ₹1,000 से शुरू कर सकते हैं निवेश500 GW लक्ष्य के लिए भारत को हर साल चाहिए $35 अरब, क्या InvITs बनेंगे रिन्यूएबल एनर्जी का सहारा?

कमोडिटी मार्केट में विदेशी निवेशकों की बढ़ेगी एंट्री! SEBI ने गैर-कृषि डेरिवेटिव्स के लिए जारी किया नया प्रस्ताव

Advertisement

सेबी ने लिक्विडिटी और कीमत खोज सुधारने के लिए FPI को गैर-कृषि इंडेक्स और फिजिकली सेटल्ड जिंस डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है

Last Updated- August 11, 2026 | 9:23 PM IST
SEBI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बाजार नियामक सेबी ने एक्सचेंज-ट्रेडेड कमोडिटी डेरिवेटिव (ईटीसीडी) में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की भागीदारी बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। इसमें उन्हें गैर-कृषि इंडेक्स डेरिवेटिव और नकदी के बिना सेटल होने वाले गैर-कृषि जिंस डेरिवेटिव में ट्रेड करने की अनुमति देना शामिल है।

मंगलवार को जारी सेबी के परामर्श पत्र के अनुसार इन प्रस्तावों का मकसद भागीदारों का आधार बढ़ाना, नकदी और बाजार की मजबूती को बेहतर करना, कीमत खोज में सुधार लाना और डेरिवेटिव और फिजिकल मार्केट के बीच तालमेल अच्छा करना है।

पहले प्रस्ताव के तहत एफपीआई को गैर-कृषि इंडेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों में हिस्सा लेने की इजाजत होगी, चाहे इन अनुबंधों से जुड़े अंडरलाइंग कॉन्ट्रैक्ट्स नकदी में सेटल हों या नहीं। अभी, एफपीआई सिर्फ नकदी में सेटल होने वाले गैर-कृषि डेरिवेटिव अनुबंधों में हिस्सा ले सकते हैं, जिनमें इनसे संबंधित अंडरलाइंग कॉन्ट्रैक्ट्स कैश में सेटल किए जाते हैं।

सेबी ने कहा कि इंडेक्स डेरिवेटिव का निपटान हमेशा नकदी में होता है, भले ही उनकी अंडरलाइंग एसेट्स का निपटान कैश में होता हो या नहीं। इसलिए, ऐसे अनुबंधों में एफपीआई की भागीदारी की अनुमति से डिलिवरी से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। कमोडिटी डेरिवेटिव एडवाइजरी कमेटी (सीडीएसी) इस प्रस्ताव से सहमति जताई है। 

दूसरे प्रस्ताव में एफपीआई को घरेलू एक्सचेंजों पर उपलब्ध नकदी में सेटल न होने वाले या फिजिकली सेटल होने वाले गैर-कृषि जिंस डेरिवेटिव में हिस्सा लेने की इजाजत देने की बात कही गई है। इनमें कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, सोना, चांदी और आधार धातु आदि जिंसों से जुड़े अनुबंध शामिल हैं, जो वैश्विक बेंचमार्कों से गहरे से जुड़े होते हैं।

सेबी ने कहा कि इन सेगमेंट में एफपीआई को अनुमति देने से प्रतिभागियों का आधार बढ़ेगा, लिक्विडिटी बेहतर होगी, डेरिवेटिव और फिजिकल मार्केट के बीच तालमेल मजबूत होगा और भारत के कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार को अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार से जोड़ने में आसानी होगी।

लेकिन, टेंडर अवधि शुरू होने से पहले एफपीआई को अपने निवेश को बेचना या रोल-ओवर करना होगा, जो एक्सपायरी से तीन दिन पहले (टी-3) शुरू होती है। अगर वे ऐसा खुद करने में नाकाम रहते हैं तो उनकी ओपन पोजीशन अपने आप किसी भी ट्रेडिंग मेंबर (टीएम) या ट्रेडिंग-कम-क्लियरिंग मेंबर (टीसीएम) के प्रोपराइटरी खातों में हस्तांतरित कर दी जाएंगी। 

यह सुरक्षा उपाय इसलिए सुझाया गया है क्योंकि भारत में एफपीआई को देश में कोई स्थायी ठिकाना न होने के कारण डिलिवरी लेने या देने की इजाजत नहीं है। नियामक ने कहा कि भले ही एफपीआई अपनी तरफ़ से सामान की डिलिवरी के लिए किसी ट्रेडिंग मेंबर या ब्रोकर को नियुक्त करें, फिर भी उन्हें भारत में कमोडिटी खरीदने या बेचने के लिए अनिवार्य रूप से जीएसटी पंजीकरण कराना पड़ सकता है।

ऐसे में निवेश की बिक्री या रोल ओवर का नियम प्रस्तावित किया गया है। साथ ही सेबी ने माना है कि सिर्फ निवेश की बिक्री के लिए सुरक्षा उपाय काफी नहीं हो सकते क्योंकि यह पूरी तरह से एफपीआई द्वारा समय पर उठाए गए कदमों पर निर्भर करता है। 

Advertisement
First Published - August 11, 2026 | 9:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement