facebookmetapixel
Advertisement
500 GW लक्ष्य के लिए भारत को हर साल चाहिए $35 अरब, क्या InvITs बनेंगे रिन्यूएबल एनर्जी का सहारा?लगातार कॉल, रिकवरी एजेंट की धमकी व फोन लॉक — RBI के नए नियमों से लोन लेने वालों के लिए क्या बदलेगा?डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश का मौका! 24 अगस्त तक खुला है व्हाइटओक कैपिटल का NFOशेयर के बदले मिल जाएगा ₹1 करोड़ तक लोन; मिरे एसेट की नई सुविधा का कैसे उठा सकते हैं फायदा, कितना लगेगा ब्याज?GST रिफॉर्म का जोश खत्म! अब धीमी पड़ेगी आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार, महंगाई ने बढ़ाई टेंशन?Bharat Forge: ₹11,200 करोड़ की डिफेंस ऑर्डर बुक, ब्रोकरेज ने दिए ₹2400 तक के टारगेटDebit Card PIN भूल गए या बदलना है? ATM और मोबाइल से ऐसे तुरंत सेट करें नया PIN, जानें आसान तरीकाATM से कैश निकालने से पहले जान लें ये लिमिट, वरना हो सकती है परेशानीअब ₹10 और ₹20 के आएंगे पॉलीमर नोट, सरकार ने दोनों के 1-1 अरब नए नोट खरीदने की दी मंजूरीAI बदलेगा IT कंपनियों की कमाई का गणित, कर्मचारियों के साथ अब टोकन का भी होगा हिसाब

Bharat Forge: ₹11,200 करोड़ की डिफेंस ऑर्डर बुक, ब्रोकरेज ने दिए ₹2400 तक के टारगेट

Advertisement

Bharat Forge के कमजोर मार्जिन के बावजूद ब्रोकरेज का भरोसा बढ़ा है। नुवामा, एमके और ICICI सिक्योरिटीज ने टारगेट बढ़ाए हैं

Last Updated- August 11, 2026 | 3:45 PM IST
Bharat Forge- भारत फोर्ज
कमजोर मार्जिन के बावजूद Bharat Forge पर ब्रोकरेज बुलिश, 2,400 रुपये तक का टारगेट

Bharat Forge Share Price: भारत फोर्ज के जून तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहे। कंपनी की आमदनी अच्छी बढ़ी, लेकिन महंगी ऊर्जा, कच्चे माल और लॉजिस्टिक्स खर्च की वजह से मार्जिन पर दबाव रहा। इसके बावजूद कई ब्रोकरेज हाउस भारत फोर्ज को लेकर पॉजिटिव हैं। नुवामा और ICICI सिक्योरिटीज ने रेटिंग बेहतर की है, जबकि Emkay ने टारगेट प्राइस बढ़ाया है। ब्रोकरेज का मानना है कि डिफेंस, एयरोस्पेस, घरेलू ऑटो और अमेरिका के ट्रक बाजार में सुधार से आगे कंपनी की ग्रोथ बेहतर हो सकती है।

Nuvama: HOLD रेटिंग, 2,100 रुपये टारगेट

नुवामा ने भारत फोर्ज की रेटिंग रिड्यूस से बढ़ाकर होल्ड कर दी है और टारगेट प्राइस 1,650 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि जून तिमाही में EBITDA अनुमान से कमजोर रहा, लेकिन आगे डिफेंस और एयरोस्पेस कारोबार तेजी से बढ़ सकता है। नुवामा को FY26 से FY28 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 14 फीसदी और EBITDA में 22 फीसदी CAGR की उम्मीद है।

Motilal Oswal: NEUTRAL रेटिंग, 1,931 रुपये टारगेट

मोतीलाल ओसवाल ने भारत फोर्ज पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है और 1,931 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कमजोर मार्जिन और अमेरिकी कारोबार में नुकसान की वजह से FY27 के कमाई अनुमान में 7 फीसदी कटौती की है। हालांकि उसका मानना है कि डिफेंस, एयरोस्पेस और ऑटो कारोबार आगे ग्रोथ को सहारा देंगे।

Emkay: BUY रेटिंग, 2,400 रुपये टारगेट

Emkay ने BUY रेटिंग के साथ भारत फोर्ज का टारगेट प्राइस 2,100 रुपये से बढ़ाकर 2,400 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि दूसरी तिमाही से मार्जिन में सुधार शुरू हो सकता है। घरेलू कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल की मांग, उत्तरी अमेरिका में ट्रकों की रिकवरी और डिफेंस कारोबार कंपनी के लिए बड़े ग्रोथ ड्राइवर हो सकते हैं।

ICICI Securities: BUY रेटिंग, 2,400 रुपये टारगेट

ICICI Securities ने भारत फोर्ज की रेटिंग होल्ड से बढ़ाकर Buy कर दी है और टारगेट प्राइस 2,150 रुपये से बढ़ाकर 2,400 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज को उत्तरी अमेरिका में Class-8 ट्रकों की मांग, घरेलू कमर्शियल व्हीकल कारोबार और डिफेंस-एयरोस्पेस ऑर्डर बुक से अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। हालांकि विदेशी सब्सिडियरी की कमजोर कमाई और डिफेंस ऑर्डर की डिलीवरी में देरी को उन्होंने जोखिम बताया है।

डिफेंस कारोबार पर सबसे ज्यादा नजर

जून 2026 के आखिर तक भारत फोर्ज के पास करीब 11,200 करोड़ रुपये की डिफेंस ऑर्डर बुक थी। पहली तिमाही में कंपनी को करीब 680 करोड़ रुपये के नए डिफेंस ऑर्डर मिले। कंपनी ने FY27 में भारतीय मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में 20 से 25 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान भी बरकरार रखा है।

Bharat Forge: कैसे रहे Q1FY27 के नतीजे?

जून तिमाही में भारत फोर्ज का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 19 फीसदी बढ़कर 4,640 करोड़ रुपये रहा। EBITDA करीब 5 फीसदी बढ़कर 710 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन घटकर 15.3 फीसदी पर आ गया। मार्जिन पर दबाव की बड़ी वजह ऊर्जा, कच्चे माल और लॉजिस्टिक्स खर्च में बढ़ोतरी रही। एडजस्टेड मुनाफा करीब 270 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर करीब 5 फीसदी कम है।

फिलहाल ब्रोकरेज की नजर इस बात पर है कि आने वाली तिमाहियों में मार्जिन कितनी जल्दी सुधरता है और डिफेंस-एयरोस्पेस कारोबार से कितनी तेज ग्रोथ आती है।

ब्रोकरेज रेटिंग टारगेट प्राइस मौजूदा भाव से संभावित रिटर्न
Nuvama HOLD 2,100 रुपये करीब 2.4% अपसाइड
Motilal Oswal NEUTRAL 1,931 रुपये करीब 5.8% डाउनसाइड
Emkay BUY 2,400 रुपये करीब 17.1% अपसाइड
ICICI Securities BUY 2,400 रुपये करीब 17.1% अपसाइड

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - August 11, 2026 | 3:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement