facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Reliance Retail की Alia Bhatt के फैशन ब्रांड संग भागीदारी

वर्ष 2020 में Alia Bhatt द्वारा Ed-a-Mamma की स्थापना 2 से 12 वर्ष की उम्र के बच्चों को ध्यान में रखकर अपैरल ब्रांड के तौर पर की गई थी।

Last Updated- September 06, 2023 | 10:32 PM IST
Reliance Retail to buy 51% stake in Alia Bhatt's kids wear brand Ed-a-Mamma

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट के फैशन क्लोदिंग ब्रांड ‘एड-ए-मम्मा’ में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। इस घटनाक्रम से अवगत एक अ​धिकारी ने बताया कि एड-ए-मम्मा का मूल्यांकन करीब 150 करोड़ रुपये है।

आरआरवीएल किड्सवियर का मकसद ब्रांड की संस्थापक आलिया भट्ट के साथ भागीदारी करना और व्यवसाय बढ़ाने के लिए अपनी सहायक इकाई रिलायंस ब्रांड्स की प्रबंधन क्षमता का लाभ उठाना है।

वर्ष 2020 में आलिया भट्ट द्वारा एड-ए-मम्मा की स्थापना 2 से 12 वर्ष की उम्र के बच्चों को ध्यान में रखकर अपैरल ब्रांड के तौर पर की गई थी। पिछले साल ब्रांड ने अपनी रेंज का विस्तार कर इसमें मैटरनिटी-वियर को शामिल किया। इसके बाद नवजात के लिए भी उत्पाद पेश किए गए। ब्रांड की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

Also read: Reliance Retail 2.5 अरब डॉलर जुटाने की कवायद में, ग्लोबल इन्वेस्टर्स से कर रही बात

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की निदेशक ईशा अंबानी ने एक बयान में कहा, ‘रिलायंस में, हमने हमेशा ऐसे ब्रांडों को पसंद किया है जो मजबूत उद्देश्य और खास डिजाइन से जुड़े होते हैं। एड-ए-मम्मा और उसकी संस्थापक आलिया भट्ट ने आदर्श रूप से विशेष डिजाइन को साकार किया है। यह फैशन उद्योग के ज्यादा जिम्मेदार भविष्य को ताकत प्रदान करने के रिलायंस ब्रांड्स के विजन के अनुरूप है।’

इस संयुक्त उपक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आलिया भट ने कहा, ‘रिलायंस आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रिटेल, सभी में बदलाव ला सकती है। इस संयुक्त उपक्रम के साथ हम एड-ए-मम्मा को ज्यादा बच्चों और अ​भिभावकों तक पहुंचाने में सफल रहेंगे।’
ब्रांड पर्सनल केयर ओर बेबी फर्नीचर जैसी नई श्रे​णियों में प्रवेश करेगा।

First Published - September 6, 2023 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट