facebookmetapixel
Advertisement
FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?

भारत पर कोका-कोला की बड़ी नजर, कहा: यहां लंबे समय तक बनी रहेंगी खपत और निवेश की संभावनाएं

Advertisement

कोका-कोला ने भारत को दीर्घकालिक संभावनाओं वाला बाजार बताया और कहा कि 1.4 अरब उपभोक्ता आधार से पेय उद्योग की खपत और निवेश लगातार बढ़ेंगे

Last Updated- September 05, 2025 | 10:19 PM IST
Coca-Cola India IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कोका-कोला कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी और कार्यकारी उपाध्यक्ष हेनरिक गनानी ब्राउन ने बार्कलेज ग्लोबल कंज्यूमर स्टेपल्स कांफ्रेंस में कहा कि भारत लगातार दीर्घकालिक संभावनाओं वाला बाजार बना हुआ है।

ब्राउन ने कहा, ‘जब आप इसे (भारत को) सालाना आधार पर देखते हैं तो यह हमारे लिए, उद्योग के लिए और अन्य उद्योगों के लिए लगातार बढ़ रहा है। लेकिन यह एक बाजार है, अगर आप इसे विभिन्न देशों के अलग-अलग सेगमेंट के नजरिये से देखें तो यह उद्योग के आकार और खपत के लिहाज से अब भी बहुत छोटा है। वास्तव में तो सबसे निचले स्तर वालों में से एक है।’

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में उपभोक्ता आधार 1.4 अरब से ज्यादा है और यह आधार लगातार बढ़ता जाएगा। समय के साथ पेय पदार्थों की निरंतरता भी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत दीर्घकालिक संभावनाओं वाला है।

उन्होंने कहा, ‘हम जो देख रहे हैं, वह हर बढ़ते बाजार या बढ़ने वाली श्रेणी में है। बहुत से नए भागीदार बनना चाहते हैं और यह उद्योग के विकास के लिए अच्छी बात है। अगर आप किसी रणनीति से हट जाते हैं और किसी ऐसे भागीदार के कारण रणनीतिक चालें अपनाते हैं जो शायद लंबे समय तक यहां बने रहने के लिए काम नहीं कर रही हैं, तो यह अच्छी बात नहीं है।’ उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी जानती है कि भविष्य में लक्ष्य से नजर हटाए बिना विभिन्न प्रतिस्पर्धियों के अल्पकालिक हमलों का कैसे जवाब दिया जाए।

Advertisement
First Published - September 5, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement