facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Dividend Stocks: अगले हफ्ते कई कंपनियां देने जा रही हैं तगड़ा डिविडेंड, शेयरधारकों को मिलेगा फायदा

Advertisement

अगले हफ्ते डिविडेंड देने वाली कंपनियों में कई बड़े नाम शामिल हैं, निवेशक इन कंपनियों में समय रहते निवेश कर इसका लाभ उठा सकते हैं

Last Updated- October 18, 2025 | 4:52 PM IST
dividend stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Corporate Actions: शेयर बाजार में निवेशकों के लिए अगला हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। आने वाले हफ्ते में 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक कई बड़ी और मिडकैप कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का सौगात देने जा रही है। यह मौका निवेशकों के लिए दोहरी खुशखबरी लेकर आता है, एक तो नियमित या स्पेशल डिविडेंड के रूप में सीधे लाभ मिलने का, और दूसरा सही समय पर निवेश करके लंबी अवधि में कैपिटल गेन का मौका। टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, रियल एस्टेट और इंडस्ट्रियल सेक्टर की कंपनियों की यह लिस्ट निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ा सकती है। डिविडेंड लेने के लिए रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है। अगले हफ्ते डिविडेंड देने वाली कंपनियों की यह विस्तृत लिस्ट निवेशकों को योजना बनाने में मदद करेगी।

20 अक्टूबर को चार कंपनियां शामिल

  • Oberoi Realty Ltd – अंतरिम डिविडेंड ₹2.00 (रिकॉर्ड डेट: 21 अक्टूबर)
  • Rama Phosphates Ltd – अंतरिम डिविडेंड ₹0.50 (रिकॉर्ड डेट: 21 अक्टूबर)
  • Tech Mahindra Ltd – अंतरिम डिविडेंड ₹15.00 (रिकॉर्ड डेट: 21 अक्टूबर)
  • Tips Music Ltd – अंतरिम डिविडेंड ₹4.00 (रिकॉर्ड डेट: 21 अक्टूबर)

23 अक्टूबर को तीन कंपनियां

  • ICICI Lombard General Insurance Company Ltd – अंतरिम डिविडेंड ₹6.50 (रिकॉर्ड डेट: 23 अक्टूबर)
  • Ksolves India Ltd – अंतरिम डिविडेंड ₹5.00 (रिकॉर्ड डेट: 23 अक्टूबर)
  • Uniparts India Ltd – स्पेशल डिविडेंड ₹22.50 (रिकॉर्ड डेट: 23 अक्टूबर)

Also Read: ICICI Bank Q2 Result: Q2 में बैंक को ₹12,358 करोड़ का जबरदस्त मुनाफा, NII ₹21,529 करोड़ के पार

24 अक्टूबर की लिस्ट सबसे लंबी

  • Accelya Solutions India Ltd – फाइनल डिविडेंड ₹40.00 (रिकॉर्ड डेट: 24 अक्टूबर)
  • Cyient Ltd – अंतरिम डिविडेंड ₹16.00 (रिकॉर्ड डेट: 24 अक्टूबर)
  • Dalmia Bharat Ltd – अंतरिम डिविडेंड ₹4.00 (रिकॉर्ड डेट: 25 अक्टूबर)
  • HDB Financial Services Ltd – अंतरिम डिविडेंड ₹2.00 (रिकॉर्ड डेट: 24 अक्टूबर)
  • Indian Railway Finance Corporation Ltd – अंतरिम डिविडेंड ₹1.05 (रिकॉर्ड डेट: 24 अक्टूबर)
  • Kajaria Ceramics Ltd – अंतरिम डिविडेंड ₹8.00 (रिकॉर्ड डेट: 24 अक्टूबर)
  • LTIMindtree Ltd – अंतरिम डिविडेंड ₹22.00 (रिकॉर्ड डेट: 24 अक्टूबर)
  • Thyrocare Technologies Ltd – अंतरिम डिविडेंड ₹7.00 (रिकॉर्ड डेट: 24 अक्टूबर)
  • Waaree Energies Ltd – अंतरिम डिविडेंड ₹2.00 (रिकॉर्ड डेट: 24 अक्टूबर)

निवेशकों को इन बातों का ध्यान रखना जरूरी!

अगले हफ्ते डिविडेंड मिलने वाली कंपनियों में बड़ी टेक कंपनियां और फाइनेंशियल सेक्टर के कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। निवेशक उन कंपनियों के शेयर खरीदकर न सिर्फ डिविडेंड का फायदा उठा सकते हैं, बल्कि लंबी समय में कैपिटल गेन की संभावना भी देख सकते हैं। रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है, ताकि निवेशक डिविडेंड पाने के हकदार बन सकें।

Advertisement
First Published - October 18, 2025 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement