facebookmetapixel
Advertisement
Medicine Price Update: रेबीज रोधी दवा महंगी, डायबिटीज-HIV समेत 39 दवाओं की नई कीमतें तयभारत ने जहाज पर हमले को बताया चिंताजनक, 11 भारतीय नाविकों में से एक लापताराम मंदिर मामले में संघ ने जताई पीड़ा, कहा- दोबारा न हो ऐसी चूक; विपक्ष ने घेराहोर्मुज स्ट्रेट फिर हुआ बंद, क्या भारत पर पड़ेगा असर? जानिए पूरी तस्वीरITR Filing 2026: खेती की जमीन बेची तो टैक्स लगेगा या नहीं? जानें नियम और बचावEditorial: कम शुल्क से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, भारत को चाहिए स्थायी आयात सुधारहोर्मुज संकट से आगे: भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा कैसे कर रहा है मजबूत?‘सतलुज’ विवाद से पंजाब की चुनावी राजनीति में क्या आएगा बड़ा बदलाव?एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का जीएमपी मजबूत, निवेशक कर रहे वैल्यू  की तलाशPage Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और बढ़ती मांग से ग्रोथ तेज; टारगेट प्राइस ₹48,000 तक

स्काई एयर को ड्रोन के जरिये 3 लाख ऑर्डर डिलिवरी की उम्मीद

Advertisement

वित्त वर्ष 25 में स्काई एयर ने ड्रोन से 12 लाख डिलिवरी कीं और चालू वित्त वर्ष में इसका लक्ष्य ड्रोन से लगभग 35 से 40 लाख डिलिवरी करना है

Last Updated- October 21, 2025 | 10:07 PM IST
Skye Air Drone

स्काई एयर को अक्टूबर में ड्रोन के जरिये लगभग 3,00,000 ऑर्डर डिलिवरी किए जाने की उम्मीद है। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। इसकी वजह यह है कि मौजूदा त्योहारी सीजन के दौरान ऑनलाइन ऑर्डरों की मांग में उछाल आई है। ड्रोन से डिलिवरी करने वाली लॉजिस्टिक स्टार्टअप कंपनी के मुख्य कार्य अ​धिकारी अंकित कुमार ने यह जानकारी दी है।

कुमार ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि यह साल पिछले साल से बेहतर होगा और अब तक यह अच्छा लग रहा है। इस साल ग्राहकों की अच्छी मांग आ रही है और वे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों पर बहुत काफी खरीदारी कर रहे हैं। हमें मासिक रूप से वॉल्यूम में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसलिए हमें इस महीने लगभग 3 लाख खेपों की उम्मीद कर रहे हैं, जो हमारी आम तौर पर एक महीने में 2 लाख की खेपों से अ​धिक है।’

वित्त वर्ष 25 में स्काई एयर ने ड्रोन से 12 लाख डिलिवरी कीं और चालू वित्त वर्ष में इसका लक्ष्य ड्रोन से लगभग 35 से 40 लाख डिलिवरी करना है। कंपनी ने ब्लू डार्ट, शिपरॉकेट, डीटीडीसी और ईकॉम एक्सप्रेस जैसी कई ई-कॉमर्स, वि​भिन्न तथा खास श्रेणी में काम करने वाली क्विक कॉमर्स कंपनियों और लॉजिस्टिक फर्मों के साथ साझेदारी की हुई है।

कुमार ने कहा, ‘हमारे पास दो या तीन और ऐसे ग्राहक हैं, जिनके साथ हम खास श्रे​णी वाले क्विक कॉमर्स क्षेत्र में शुरुआत करने पर विचार कर रहे हैं, जैसे फैशन और सौंदर्य। हैरानी की बात है कि खास श्रेणी वाले ​क्विक कॉमर्स की इन दो श्रे​णियों में बहुत ज्यादा वृद्धि हो रही है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले डेढ़ महीने में पांच नए अनुबंध किए हैं।

कुमार ने कहा कि स्काई एयर को मार्केटप्लेस से लगभग 60 से 65 प्रतिशत, एग्रीगेटरों और तीसरी पक्ष वाली लॉजिस्टिक कंपनियों से 20 से 25 प्रतिशत कारोबार मिलता है और बाकी कारोबार डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर (डी2सी) के साथ-साथ ​क्विक कॉमर्स के बीच बंटा होता है। फिलहाल कंपनी गुरुग्राम में 27 पिन कोड, फरीदाबाद में दो पिन कोड और गाजियाबाद में दो पिन कोड वाले क्षेत्रों में सेवा प्रदान कर रही है।

Advertisement
First Published - October 21, 2025 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement