facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स पायलटों को प्रशिक्षण देंगे भारतीयभारत 114 राफेल जेट खरीदेगा, ₹3.60 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीअंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर चलाएगी अग्निकुल, भारतीय स्टार्टअप का बड़ा कदमकर्ज वसूली एजेंटों पर आरबीआई की सख्ती, जबरदस्ती और धमकी पर रोक का प्रस्तावहिंदुस्तान यूनिलीवर को दोगुना मुनाफा, आइसक्रीम कारोबार को अलग करने से मुनाफे पर सकारात्मक असरएआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर पर संकट, कई शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर परआधार वर्ष 2024 के साथ जारी नई सीपीआई, जनवरी में महंगाई 2.75% परव्यापार समझौते व दुबे की टिप्पणी पर हंगामा, नहीं चला सदनभारत लौटें माल्या, फिर बात सुनेंगे: बंबई उच्च न्यायालयविनिर्माण क्षमता बढ़ाएगा बजट, नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा: FM सीतारमण

Ceat करेगी 750 करोड़ रुपये का निवेश, एग्री-रेडियल टायरों के प्रोडक्शन पर होगा जोर

Advertisement

Ceat ने वाहनों के टायर बदलने के बाजार (रिप्लेसमेंट) में पहली तिमाही में विशेषरूप से मोटरसाइकिल सेगमेंट में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। कंपनी को वृद्धि की यह रफ्तार कायम रहने की उ

Last Updated- July 30, 2023 | 4:19 PM IST
CEAT

टायर विनिर्माता सिएट लिमिटेड (Ceat) ने चालू वित्त वर्ष में लगभग 750 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इसमें से ज्यादातर राशि कंपनी के महाराष्ट्र के अंबरनाथ प्लांट में एग्री-रेडियल टायरों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने में लगाई जाएगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अर्नब बनर्जी ने यह जानकारी दी है।

कंपनी को भरोसा है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही में मूल उपकरण विनिर्माताओं (OEM) को उसकी आपूर्ति बढ़ेगी, क्योंकि इस दौरान वह छोटे रिम से बड़े आकार में बदलाव को पूरा कर रही है। वाहन विनिर्माताओं से इसके लिए जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

पहली तिमाही में किया गया 220 करोड़ रुपये का निवेश

सिएट ने वाहनों के टायर बदलने के बाजार (रिप्लेसमेंट) में पहली तिमाही में विशेषरूप से मोटरसाइकिल सेगमेंट में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। कंपनी को वृद्धि की यह रफ्तार कायम रहने की उम्मीद है। हालांकि, सिएट का मानना है कि ग्रामीण बाजार में अभी वृद्धि के लिए दो और तिमाहियों का इंतजार करना होगा। बनर्जी ने चालू वित्त वर्ष में कंपनी की निवेश योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘हम साल के लिए 700 से 750 करोड़ रुपये के बारे में बात कर रहे हैं। इसमें से लगभग 220 करोड़ रुपये का निवेश हम पहली तिमाही में कर चुके हैं।’

Also read: आईएफएससी एक्सचेंज से जल्द जुड़ेंगी देसी फर्म: FM सीतारमण

अंबरनाथ प्लांट की बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

उन्होंने बताया कि इसमें से ज्यादातर निवेश अंबरनाथ प्लांट में एग्री-रेडियल टायरों का उत्पादन बढ़ाने में किया जाएगा। वहां कंपनी विशेष टायर बनाती है। बनर्जी ने बताया, ‘दूसरी तिमाही में अंबरनाथ कारखाने की क्षमता लगभग 105 टन प्रतिदिन पर पहुंच जाएगी। वर्तमान स्थापित क्षमता लगभग 85 टन प्रतिदिन है। अगले साल दूसरी तिमाही तक इस प्लांट का उत्पादन 160 टन प्रतिदिन होगा।’

उन्होंने कहा कि नागपुर और चेन्नई सहित अन्य प्लांटों पर भी पूंजीगत व्यय किया जाएगा। वहीं 200 करोड़ रुपये सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च किए जाएंगे। सिएट लिमिटेड के भारत में छह विनिर्माण प्लांट… हलोल, नासिक, नागपुर, भांडुप, अंबरनाथ और चेन्नई में हैं।

Advertisement
First Published - July 30, 2023 | 4:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement