facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

Vedanta के डिमर्जर प्लान पर बड़ा अपडेट, 5 हिस्सों में बंट जाएगा कारोबार; स्टॉक मूवमेंट पर रखें नजर

Advertisement

Vedanta demerger: जानकारी के अनुसार, यह बैठक कोर्ट के आदेश पर 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें योजना के विवरण पर चर्चा होगी।

Last Updated- January 15, 2025 | 2:10 PM IST
Vedanta
Representative Image

Vedanta demerger: वेदांता लिमिटेड के क्रेडिटर्स अगले महीने एक बैठक में कंपनी की रिस्ट्रक्चरिंग प्लान पर अंतिम फैसला देंगे। इस योजना के तहत कंपनी को पांच अलग-अलग व्यवसायों में बांट दिया जाएगा। यह कदम कंपनी की संरचना को सरल बनाने और उसके कर्ज भार को कम करने के प्रयास का हिस्सा है।

जानकारी के अनुसार, यह बैठक कोर्ट के आदेश पर 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें योजना के विवरण पर चर्चा होगी। अगर कंपनी के क्रेडिटर्स इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हैं, तो इसे शेयरधारकों की स्वीकृति के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।

वेदांता लिमिटेड ने 2023 के अंत में अपने रिस्ट्रक्चरिंग प्लान की घोषणा की थी। इस योजना के तहत एल्यूमिनियम, तेल और गैस, पावर और स्टील जैसे व्यवसायों को अलग-अलग कंपनियों के रूप में लिस्ट किया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य कंपनी के मूल्यांकन में सुधार करना और इसकी मूल कंपनी, वेदांता रिसोर्सेज, पर बढ़ते कर्ज को कम करना है।

यह भी पढ़ें: Aditya Birla Fashion को बोर्ड से मिली बड़ी मंजूरी, प्रेफरेंशियल इश्यू और QIP के जरिये ₹1297 करोड़ जुटाएगी कंपनी; स्टॉक पर रखें नजर

वेदांता अपनी कंपनियों को अलग-अलग यूनिट्स में बांटने की तैयारी में

पिछले साल वेदांता के 75 प्रतिशत सुरक्षित लेनदारों ने एक योजना को मंजूरी दी थी। अब, कंपनी ने अपने कारोबार को अलग-अलग यूनिट्स में बांटने की योजना बनाई है। इनमें एल्युमीनियम, तेल और गैस, पावर, स्टील और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों पर फोकस किया जाएगा। सेमीकंडक्टर यूनिट को कंपनी के मौजूदा कारोबार के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स और तांबे की संपत्तियों के साथ रखा जाएगा।

इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए फरवरी में 75 प्रतिशत कर्जदाताओं की फिर से मंजूरी लेनी होगी। बैठक की तारीख और डील की संरचना पर अभी चर्चा चल रही है, और इनमें बदलाव संभव है।

कंपनी के एक प्रतिनिधि ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: L&T की HR हेड ने चेयरमैन के 90 घंटे काम वाले बयान पर दी सफाई, कहा- गलतफहमी फैलाई गई

वेदांता शेयर प्राइस अपडेट

आज वेदांता लिमिटेड के शेयर में बढ़त देखने को मिली। दोपहर 2 बजे करीबं, कंपनी का शेयर 0.95% या ₹4.10 की बढ़त के साथ ₹434.70 पर दिखा। कंपनी के शेयरों में पिछले 12 महीनों में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, जिससे कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 19 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

Advertisement
First Published - January 15, 2025 | 2:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement