facebookmetapixel
Advertisement
बदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्स

फिलहाल नई PLI योजनाओं पर विचार नहीं कर रही सरकार

Advertisement

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अधिकारियों को भी इस योजना के चौंकाने वाले बड़े परिणाम नहीं दिखाई दे रहे हैं।

Last Updated- October 11, 2023 | 10:44 PM IST
Finance Ministry

सरकार फिलहाल दूसरे क्षेत्रों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना शुरू करने के पक्ष में नहीं है। नई योजनाएं तभी आएंगी, जब सरकार को यकीन हो जाएगा कि पुरानी योजनाओं के वांछित परिणाम मिले हैं।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि सरकार में उच्च पदस्थ अधिकारियों को PLI योजना पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हैं। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अधिकारियों को भी इस योजना के चौंकाने वाले बड़े परिणाम नहीं दिखाई दे रहे हैं।

सूत्र ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘फिलहाल कोई नई PLI योजना पर विचार नहीं चल रहा है। सरकार में बैठे शीर्ष अधिकारियों के हिसाब से ये योजनाएं उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रही हैं, इसलिए आगे कुछ करना सही नहीं होगा। इस समय लगभग 14 PLI योजनाएं चल रही हैं, जिनमें कुछ ही अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदर्शन कर पा रही हैं।’

सरकार ने PLI योजना की घोषणा तीन वर्ष पहले की थी। देश में विनिर्माण को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने के लिए इन योजनाओं के लिए 1.97 लाख करोड़ रुपये तय किए गए थे। 14 PLI योजनाओं में केवल मोबाइल फोन, दवा, बल्क ड्रग, स्वास्थ्य उपकरण एवं खाद्य उत्पाद में ही ठोस प्रगति दिखी है। PLI योजना के मद में सबसे ज्यादा सब्सिडी भी इन्हीं खंडों को मिली है।

मगर सोलर पीवी, इस्पात, कपड़ा, वाहन आदि क्षेत्रों में इस योजना के असरदार नतीजे नहीं दिखे हैं और प्रदर्शन कमतर रहा है। सरकार फिलहाल यह समझने की कोशिश कर रही है कि इनमें से किसी योजना में सुधार की जरूरत तो नहीं है।

कई सरकारी विभागों ने नई PLI योजनाओं के प्रस्ताव दिए हैं मगर उन्हें अब तक केंद्रीय मंत्रिमंडल से अनुमति नहीं मिली है। उदाहरण के लिए उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने पिछले वित्त वर्ष के अंत में खिलौने एवं साइकल के पुर्जों के लिए 7,000 करोड़ रुपये की दो योजनाओं को अंतिम रूप दे दिया था। इनके लिए कैबिनेट प्रस्ताव जारी हुआ मगर उस पर अब तक मुहर नहीं लग पाई है।

इसी तरह विभिन्न सरकारी विभागों से शिपिंग कंटेनर, रसायन एवं पेट्रो-रसायन, चमड़ा एवं कुछ अन्य उत्पादों के लिए नई PLI योजना शुरू करने की दरख्वास्त की गई है। माना जा रहा था कि फरवरी में केंद्रीय बजट में करीब आधा दर्जन नई PLI योजनाएं शुरू की जाएंगी। मगर एक का भी ऐलान नहीं हुआ।

बहरहाल नई योजनाएं शुरू होने पर भी नई रकम की जरूर नहीं पड़ेगी। PLI के पहले चरण में ही करीब 11,848 करोड़ रुपये बचने का अनुमान है, जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement