facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Airtel Q4 Results: Q4 में कंपनी को ₹11,022 करोड़ का मुनाफा, 320% के डिविडेंड का भी ऐलान

Advertisement

कंपनी की कमाई में भी जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली। इस तिमाही में ऑपरेशन्स से होने वाली आय 27.3 फीसदी बढ़कर 47,876 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 37,599 करोड़ रुपये थी। 

Last Updated- May 13, 2025 | 6:43 PM IST
Airtel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: ShutterStock

Bharti Airtel Q4 Results: भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने मंगलवार, 13 मई को वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही (Q4FY25) के रिजल्ट की घोषणा कर दी। कंपनी ने इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 432 फीसदी की उछाल के साथ 11,022 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 2,071.6 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कमाई में भी जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली। इस तिमाही में ऑपरेशन्स से होने वाली आय 27.3 फीसदी बढ़कर 47,876 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 37,599 करोड़ रुपये थी। यह बढ़ोतरी प्राइस हाइक और प्रति यूजर औसत आय (ARPU) में सुधार की वजह से हुई। इसके अलावा, कंपनी को एक बार के टैक्स लाभ और नए सब्सक्राइबर्स की बढ़ती संख्या का भी फायदा मिला।

इस तिमाही एयरटेल का मोबाइल एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) 245 रुपये रहा, जो पिछले साल की चौथी तिमाही के 209 रुपये से 17% ज्यादा है। मोबाइल डेटा खपत में 21.2% की बढ़ोतरी हुई और प्रति ग्राहक औसत डेटा खपत 25.1 जीबी प्रतिमाह रही। कंपनी ने बताया कि स्मार्टफोन डेटा यूजर्स की संख्या में सालाना आधार पर 24 मिलियन और तिमाही आधार पर 6.6 मिलियन की बढ़ोतरी हुई। अब कुल मोबाइल ग्राहकों में 77% स्मार्टफोन डेटा यूजर्स हैं।

Also Read: Tata Group की दिग्गज ऑटो कंपनी देगी 300% डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड और पेंमेंट डेट; Q4 में हुआ ₹8470 करोड़ मुनाफा

320% डिविडेंड का ऐलान, शेयरधारकों की चांदी

एयरटेल ने अपने शेयरधारकों के लिए 320 फीसदी का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि 5 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 16 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। वहीं, आंशिक रूप से चुकता शेयरों पर 4 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने बताया कि अगर आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारक इस डिविडेंड को मंजूरी देते हैं, तो इसे 30 दिनों के भीतर शेयरधारकों के खातों में जमा कर दिया जाएगा। यह कदम निवेशकों के लिए खुशखबरी है और कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को दिखाता है।

हालांकि, तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का शुद्ध मुनाफा 25.4 फीसदी घटकर 11,022 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही में इससे ज्यादा था। फिर भी, आय में 6.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन अगर बात पूरे वित्त वर्ष की करें तो वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का मुनाफा 33,556 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले चार गुना से ज्यादा है। वहीं, सालाना आय में भी 15.33 फीसदी को बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हालांकि, रिजल्ट के ऐलान से पहले मंगलवार को एयरटेल के शेयरों में करीब 2.5 फीसदी की गिरावट देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी का शेयर 1,824.50 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - May 13, 2025 | 6:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement