facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

आदित्य बिड़ला की बिड़ला ओपस ने एशियन पेंट्स के खिलाफ CCI में शिकायत दर्ज कराई

Advertisement

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) पिछले कुछ हफ्तों से बिड़ला ओपस से मिली एक गोपनीय शिकायत की जांच कर रहा है।

Last Updated- June 06, 2025 | 10:39 PM IST
Paint
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आदित्य बिड़ला समूह की पेंट कंपनी बिड़ला ओपस ने इस बाजार की दिग्गज एशियन पेंट्स के खिलाफ प्रतिस्पर्धा आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने बताया कि बिड़ला ओपस ने एशियन पेंट्स पर बाजार में अपने दबदबे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इस कारण दोनों प्रमुख पेंट कंपनियों के बीच टकराव हो सकता है।

फिलहाल 52 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ एशियन पेंट्स भारत की सबसे बड़ी पेंट कंपनी है, लेकिन पिछले साल फरवरी में बिड़ला ओपस के बाजार में आने के बाद उसका दबदबा थोड़ा कम हुआ है। इलारा कैपिटल के आंकड़े दर्शाते हैं कि इस साल मार्च तक बिड़ला ओपस ने 7 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

Also Read: भारत में Starlink को मिला सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का लाइसेंस, Airtel-Jio को मिलेगी टक्कर

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) पिछले कुछ हफ्तों से बिड़ला ओपस से मिली एक गोपनीय शिकायत की जांच कर रहा है। नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर दो सूत्रों ने बताया कि एशियन पेंट्स पर बाजार में उसकी स्थिति का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है, जिसकी जांच की जा रही है। आयोग अभी तय करेगा कि शिकायत में वाकई दम है या नहीं। साथ ही वह यह भी देखेगा कि मामले की व्यापक जांच होनी चाहिए या शिकायत खारिज कर देनी चाहिए।

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि बिड़ला ओपस ने आरोप लगाया है कि एशियन पेंट्स ने अपने खुदरा डीलरों से कहा है कि किसी भी प्रतिस्पर्द्धी कंपनी के उत्पाद नहीं रखें। ऐसा नहीं करने पर उन्हें उधार माल देने की सुविधा रोकने की धमकी दी गई है। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम की पेंट इकाई बिड़ला ओपस ने इस सिलसिले में रॉयटर्स के सवालों का जवाब नहीं दिया। एशियन पेंट्स तथा सीसीआई ने भी इन सवालों पर कोई टिप्पणी नहीं की। 

 

Advertisement
First Published - June 6, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement