facebookmetapixel
Advertisement
AI समिट से PM मोदी का संदेश: एआई को खुला आसमान दें, भारत में सफल मॉडल दुनिया में कहीं भी चलेगागूगल CEO पिचाई ने AI डिवाइड से असमानता बढ़ने की चेतावनी दी, विशाखापट्टनम में AI हब का ऐलानऑल टाइम हाई पर टाटा का मेटल स्टॉक, ब्रोकरेज बोले – घरेलू आउटलुक मजबूत; अभी 15% और चढ़ेगाMCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹629 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी पड़ी नरमIndia AI Impact Summit: यूरोपीय रंग में रंगा एआई समिट, एआई और टेक्नॉलजी सहयोग पर फोकसयोट्टा का बड़ा दांव, नोएडा डेटा सेंटर के बाद 40,000 और जीपीयू खरीदेगी‘सोच-विचार के बाद’ इंडिया AI समिट से बिल गेट्स ने खुद को अलग किया, नहीं देंगे कीनोटबैंकों और फिनटेक को मिलेगा एआई प्लेटफॉर्म, एनपीसीआई ने एनवीडिया के साथ मिलाया हाथफ्रांस भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया सरल करेगा, 2030 तक 30,000 का लक्ष्य: मैक्रोंयूके यात्रा प्रतिबंध के कारण भारत वापसी का समय तय नहीं: माल्या

एनवीडिया और एलऐंडटी की साझेदारी, भारत में सॉवरिन गीगावॉट स्तर की एआई फैक्टरी बनेगी

Advertisement

एनवीडिया के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी जेन्सन हुआंग ने बयान में कहा कि यह साझेदारी विश्व स्तरीय एआई बुनियादी ढांचे की नींव रखेगी जिससे भारत के विकास को ताकत मिलेगी।

Last Updated- February 19, 2026 | 9:08 AM IST
Nvidia

इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) ने सॉवरिन, गीगावॉट स्तर की एआई फैक्टरी का बुनियादी ढांचा निर्मित करने के लिए एनवीडिया के साथ प्रस्तावित उद्यम का आज ऐलान किया। इससे वैश्विक एआई पावरहाउस के रूप में भारत मजबूत होगा। एआई इम्पैक्टर समिट में इस साझेदारी की घोषणा की गई। इसका मकसद भारत के वे उद्यम, नीति निर्माता, उद्योग के प्रमुख, वैश्विक खरीदार और विश्लेषक हैं जो देश के डिजिटल और औद्योगिक बदलाव में उत्पादन श्रेणी की एआई क्षमता चाहते हैं।

यह उद्यम चेन्नई में उसके 300 एकड़ वाले गीगावॉट स्तर के परिसर में 30 मेगावॉट क्षमता तक और मुंबई में निर्माणाधीन नए 40 मेगावॉट के डेटा केंद्र में एनवीडिया जीपीयू क्लस्टर की तैनाती बढ़ाएगा।

इससे एलऐंडटी का इंजीनियरिंग, बुनियादी ढांचागत विकास और क्रियान्वयन एनवीडिया एआई के बुनियादी ढांचे के साथ जुड़ेगा। इसमें एनवीडिया जीपीयू, सीपीयू, नेटवर्किंग, प्रमुख सेवा प्रदाताओं से एनवीडिया के तीव्र स्टोरेज प्लेटफॉर्म, एनवीडिया एआई एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर स्टैक और तीव्र, सुरक्षित एआई अपनाने को सक्षम करने के लिए रेफरेंस आर्किटेक्चर शामिल हैं। हालांकि एलऐंडटी इसमें कुल कितना निवेश कर रही है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ। लेकिन उद्यम के सूत्रों के अनुसार 250 मेगावॉट के डेटा सेंटर की लागत लगभग 9 से 10 अरब डॉलर होती है।

एनवीडिया के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी जेन्सन हुआंग ने बयान में कहा कि यह साझेदारी विश्व स्तरीय एआई बुनियादी ढांचे की नींव रखेगी जिससे भारत के विकास को ताकत मिलेगी और इंडिया एआई के समूचे दृष्टिकोण को साकार करना संभव होगा।

उन्होंने कहा, ‘एआई मानव इतिहास में सबसे बड़े बुनियादी ढांचे को विकसित कर रही है। हर कोई इसका उपयोग करेगा। हर कंपनी इससे संचालित होगी। हर देश इसका निर्माण करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने विकासशील देशों में सभी को एआई सुलभ कराने और भारत को डिजिटल बुनियादी ढांचे के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए साहसिक विजन तैयार किया है।’

इंडिया एआई मिशन के साथ तालमेल बिठाते हुए यह उद्यम सॉवरिन एआई बुनियाद ढांचा बनाने में मदद करेगा, जिससे अहम डेटा, मॉडल और एआई वर्कलोड को भारत में बनाया जा सके, प्रशिक्षित और तैनात किया जा सके तथा साथ ही वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र के साथ आपस में सूचनाओं का आदान-प्रदान भी हो सके। यह सॉवरिन बाय-डिजाइन फैब्रिक देसी जरूरतों, ग्लोबल हाइपरस्केलर, क्लाउड सेवा प्रदाताओं और उन उद्यमों को सेवा प्रदान करने के लिए है, जो रणनीतिक केंद्र के तौर पर बड़े स्तर पर एआई क्षमता तैनात करने के लिए भारत का उपयोग करना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - February 19, 2026 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement