facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

अदाणी एयरपोर्ट्स ने जुटाई 75 करोड़ डॉलर की रकम

कंपनी अपनी यात्री क्षमता साल 2040 तक तीन गुना करना चाहती है।

Last Updated- June 04, 2025 | 11:45 PM IST
Gautam Adani
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अदाणी एयरपोर्ट्स (एएएचएल) ने ऋण चुकाने और धन बढ़ाने के लिए विदेश से 75 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई है। कंपनी अपनी यात्री क्षमता साल 2040 तक तीन गुना करना चाहती है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बाहरी वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) के रूप में यह रकम फर्स्ट अबू धाबी बैंक, बार्कलेज और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम से जुटाई गई। बयान में कहा गया है कि इस सौदे से मौजूदा देनदारी का 40 करोड़ डॉलर का कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी। बाकी धन 6 हवाई अड्डों पर बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और गैर-वैमानिकी कारोबार की वृद्धि के लिए रखा जाएगा।

एएएचएल अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी है और यह भारत की सबसे बड़ी निजी हवाई अड्डा परिचालक है। यह अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलूरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में अपने हवाई अड्डों को बेहतर बनाने के लिए नई पूंजी जुटा रही है। वह शुल्क मुक्त खुदरा कारोबार, खाद्य और पेय पदार्थ तथा हवाई अड्डों की अन्य सेवाओं से राजस्व के सहायक स्रोत बढ़ाने पर भी काम कर रही है। I

एएएचएल के मुख्य कार्य अधिकारी अरुण बंसल ने कहा, ‘एएएचएल बेहतरीन ग्राहक अनुभव प्रदान करने, निर्बाध परिचालन के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने तथा हवाई अड्डों के अपने नेटवर्क में स्थिरता और सामुदायिक जुड़ाव को प्राथमिकता देने की राह पर बढ़ रही है।’

उन्होंने कहा, ‘अग्रणी वैश्विक वित्तीय संस्थानों का हम पर यह भरोसा भारत के विमानन बुनियादी ढांचे के दीर्घकालिक महत्त्व और क्षमता को बताता है।’कंपनी ने वित्त वर्ष 25 में 9.4 करोड़ यात्रियों को सुविधा दी जबकि उसकी क्षमता 11 करोड़ थी। उसका लक्ष्य चरणबद्ध विस्तार के जरिये साल 2040 तक इस संख्या को बढ़ाकर 30 करोड़ तक पहुंचाना है।

First Published - June 4, 2025 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट