facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

Rabi sowing: गेहूं की बोआई सुधरकर पिछले साल से ज्यादा, चने की कम

रबी सीजन के दौरान तिलहन व मोटे अनाजों की बोआई में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह तक तिलहन फसलों की बोआई करीब एक फीसदी बढ़कर 109.88 लाख हेक्टेयर रही।

Last Updated- January 19, 2024 | 7:21 PM IST
Food grain production

Rabi sowing: चालू रबी सीजन के दौरान शुरुआत में पिछड़ने के बाद अंत में गेहूं की बोआई सुधरकर पिछले साल से ज्यादा हुई है। जो चुनावी साल में गेहूं की महंगाई थामने में जुटी केंद्र सरकार के लिए राहत की बात है। रबी फसलों के कुल रकबा में मामूली कमी दर्ज की गई है। इस सीजन की तीन प्रमुख फसलों में शामिल चने की बोआई में कमी आई है, जबकि इस सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सरसों की बोआई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

गेहूं का रकबा बढ़कर 340.08 लाख हेक्टेयर

कृषि व किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार चालू रबी सीजन में 19 जनवरी को समाप्त सप्ताह तक 687.18 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 689.09 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से मामूली कम है। गेहूं रबी सीजन की सबसे बड़ी फसल है। अब तक इसकी बोआई 340.08 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछली समान अवधि में इसका रकबा 337.50 लाख हेक्टेयर था। गेहूं की बोआई शुरुआत में पिछड़ने के बाद अब अंत में 0.76 फीसदी वृद्धि के साथ सुधर गई।

चने का रकबा घटा

चना रबी सीजन की सबसे बड़ी दलहन और प्रमुख तीन फसलों में शामिल है। इस सीजन में इसकी बोआई में कमी दर्ज की गई है। इस सप्ताह तक देश में 102.90 लाख हेक्टेयर में चना बोया जा चुका है, जो पिछले साल की समान अवधि के रकबा 109.73 लाख हेक्टेयर से करीब 6 फीसदी कम है। इस सीजन में उड़द का रकबा 13.61 फीसदी घटकर 6.03 लाख हेक्टेयर, मूंग का करीब 18.50 फीसदी घटकर 4.33 लाख हेक्टेयर रह गया। हालांकि इस सीजन में मसूर की बोआई करीब 5.70 फीसदी बढ़कर 19.51 लाख हेक्टेयर हो गई। इस रबी सीजन में कुल दलहन फसलों का रकबा 4.62 फीसदी घटकर 155.13 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया।

Also read: UP में गन्ने का SAP 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा

सरसों व मोटे अनाजों की बोआई में इजाफा

इस रबी सीजन के दौरान तिलहन व मोटे अनाजों की बोआई में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह तक तिलहन फसलों की बोआई करीब एक फीसदी बढ़कर 109.88 लाख हेक्टेयर रही। इन फसलों में सबसे बड़ी फसल सरसों का रकबा 2.31 फीसदी बढ़कर 100.15 लाख हेक्टेयर हो गया। हालांकि मूंगफली व सूरजमुखी के रकबा में गिरावट आई है। इस बीच, चालू रबी सीजन में मोटे अनाजों की कुल बोआई करीब 6 फीसदी बढ़कर 53.83 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई। इन अनाजों में ज्वार का रकबा करीब 7 फीसदी बढ़कर 23.52 लाख, मक्के का 3.50 फीसदी बढ़कर 21.29 लाख और जौ का रकबा करीब 10 फीसदी बढ़कर 8.19 लाख हेक्टेयर हो गया।

First Published - January 19, 2024 | 7:21 PM IST

संबंधित पोस्ट