facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

सरकार ने तैयार की 17 लाख करोड़ रुपये की PPP परियोजना पाइपलाइन, 852 प्रोजेक्ट शामिल

Advertisement

बजट 2025-26 में घोषित तीन साल की PPP योजना में केंद्र और राज्यों की परियोजनाएं; सड़क, ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर फोकस

Last Updated- January 07, 2026 | 9:42 AM IST
PPP project

आर्थिक मामलों के विभाग ने तीन साल की सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजना पाइपलाइन बनाई है। इसकी घोषणा बजट 2025-26 में की गई थी। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पीपीपी परियोजनाओं की कुल लागत 17 लाख करोड़ रुपये है और इनमें 852 परियोजनाएं हैं।

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘यह पाइपलाइन निवेशकों, डेवलपर्स और अन्य हितधारकों को अधिक जानकारी देने वाली योजना और निवेश निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए संभावित पीपीपी परियोजनाओं की शुरुआती दृश्यता प्रदान करती है।’

इन कुल परियोजनाओं में से 232 केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों से संबंधित हैं और शेष 630 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं। केंद्रीय परियोजनाओं के लिए तीन मुख्य क्षेत्र ऊर्जा, परिवहन व लॉजिस्टिक्स और जल व स्वच्छता हैं। इनके अलावा राज्यों के लिए परियोजना पाइपलाइन में सामाजिक और वाणिज्यिक आधारभूत ढांचा भी शामिल हैं।

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के पास 108 परियोजनाओं की पाइपलाइन है। इनकी कुल लागत 8.77 लाख करोड़ रुपये है और यह सभी केंद्रीय मंत्रालयों में सबसे अधिक है। विद्युत मंत्रालय के पास दूसरे नंबर पर 48 परियोजनाएं हैं। इनकी कुल लागत 3.4 लाख करोड़ रुपये है।

राज्यों में, आंध्र प्रदेश में 270 परियोजनाओं के साथ अपनी पाइपलाइन में सबसे अधिक संख्या में परियोजनाएं हैं, जिनकी कुल लागत 1.16 लाख करोड़ रुपये है, इसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान है, जिसमें 89 परियोजनाओं की पाइपलाइन है, जिसकी लागत 11,518 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement