facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया तनाव से सोने में उछाल, मजबूत डॉलर और फेड नीति की चिंता से तेजी सीमितभूराजनीति पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हैं बाजार, फिर आगे बढ़ जाते हैं: जिम रोजर्समहाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में राज्य की विकास दर 7.9% रहने की उम्मीद, प्रति व्यक्ति आय ₹3.47 लाखपश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी-मैक्रों की बातचीत, शांति बहाली के लिए समन्वय पर जोरनिवेश में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, 56% अब खुद ले रही फैसले; लेकिन फाइनैंशियल प्लानिंग में बड़ा गैपKotak इक्विटीज की चेतावनी: ईरान संघर्ष लंबा चला तो भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा असरThe Wealth Company MF ने उतारा नया स्मॉल कैप फंड, ₹2,000 की SIP से निवेश शुरूईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसाबाजार में गिरावट पर खरीदारी या करें इंतजार? किन सेक्टर्स से रखें दूरी; मार्केट एक्सपर्ट ने बताई स्ट्रेटेजी

सेवा क्षेत्र की रफ्तार थमी, PMI 11 महीने के निचले स्तर पर फिसला

Advertisement

नए ऑर्डर और उत्पादन में सुस्ती से असर; कारोबारी भरोसा साढ़े तीन साल के निचले स्तर पर, भर्तियों में ठहराव

Last Updated- January 07, 2026 | 9:09 AM IST
India Manufacturing PMI

नए काम की कमजोर आवक और सुस्त उत्पादन के बीच भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि घटकर दिसंबर में 11 माह के निचले स्तर पर आ गई। मंगलवार को एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक कारोबारी धारणा गिरकर करीब साढ़े तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है।

एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) दिसंबर में गिरकर 58 पर आ गया, जो नवंबर में 59.8 था। इसके पहले जनवरी 2025 में सूचकांक 56.6 के निचले स्तर पर था। दिसंबर में सूचकांक की रीडिंग 50 से ऊपर बनी रही, जो गतिविधियों के प्रसार का संकेत है। 50 से नीचे रीडिंग संकुचन का संकेत देती है। समग्र आंकड़े लगातार 53वें महीने प्रसार के क्षेत्र में हैं। सर्वे में कहा गया है, ‘नए काम और उत्पादन में सुस्ती के कारण प्रसार की दर 11 माह में सबसे कम रही है। कंपनियों ने अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती से बचने की कवायद की।’

सर्वे में हिस्सा लेने वालों ने कहा कि सुस्ती की मुख्य वजह अन्य विकल्प मिलना और उनकी ओर से सस्ती कीमतों की पेशकश रही। बाजार में बढ़ी अनिश्चितता और विनिमय दर की गति को लेकर चिंता के कारण उद्योग की गतिविधियों पर असर पड़ा है। एसऐंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में इकनॉमिक्स एसोसिएट डायरेक्टर पॉवियाना डी लीमा ने कहा, ‘दिसंबर में भारत के सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर बना रहा है, लेकिन सर्वे के कुछ संकेतकों से 2025 के आखिर में थोड़ी सुस्ती नजर आई।’

सेवा फर्मों की भर्तियों में स्थिरता आई है। सर्वे में शामिल 96 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नवंबर की तुलना में कर्मचारियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 9:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement