NFO Alert: द वेल्थ कंपनी म्युचुअल फंड ने गुरुवार को अपना स्मॉल कैप फंड (The Wealth Company Small Cap Fund) बाजार में लॉन्च किया। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश करेगी। फंड हाउस के मुताबिक, इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 5 मार्च से खुल गया है। निवेशक 18 मार्च 2026 तक इस फंड में निवेश कर सकते हैं। इस फंड का मकसद लंबी अवधि में निवेशकों की दौलत में इजाफा करना है। इसके लिए यह फंड मुख्य रूप से स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों और उनसे जुड़े इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा।
फंड का नाम – द वेल्थ कंपनी स्मॉल कैप फंड
फंड टाइप – ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम
NFO ओपन डेट – 5 मार्च, 2026
NFO क्लोजिंग डेट – 18 मार्च, 2026
मिनिमम निवेश – ₹10,000 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में
मिनिमम मंथली SIP निवेश – ₹2,000 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में
प्लान – रेगुलर और डायरेक्ट
एग्जिट लोड – अगर निवेशक यूनिट आवंटन (allotment) की तारीख से 1 साल के भीतर यूनिट रिडीम करते हैं या दूसरी स्कीम में स्विच करते हैं, तो 1% एग्जिट लोड देना होगा।
बेंचमार्क – NIFTY SmallCap 250 index (TRI)
रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (very high risk)
फंड मैनेजर – अपर्णा शंकर
Also Read: 360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसा
स्कीम इनफार्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के मुताबिक, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए यह स्कीम एक्टिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर चलेगी। फंड का मकसद लंबी अवधि में कैपिटल ग्रोथ और इनकम देना है। इसके लिए यह मुख्य रूप से स्मॉल-कैप कंपनियों के शेयरों और उनसे जुड़े इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगी।
फंड की इन्वेस्टमेंट स्टैटेजी मुख्य रूप से स्मॉल-कैप स्टॉक्स पर आधारित होगी और इसमें कम से कम 65 फीसदी निवेश स्मॉल-कैप कंपनियों में किया जाएगा। बेहतर पोर्टफोलियो बनाने के लिए फंड कुछ निवेश अन्य इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में भी कर सकता है।
डेट पोर्शन में फंड पैसा कमाने के लिए डेट इंस्ट्रूमेंट्स और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा। फिक्स्ड इनकम में निवेश का फैसला मैक्रोइकोनॉमिक हालात, बाजार की स्थिति, क्रेडिट क्वालिटी, लिक्विडिटी और ब्याज दरों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। पोर्टफोलियो को ज्यादा डायवर्सिफाइड बनाने के लिए यह स्कीम REITs और InvITs में भी निवेश कर सकती है।
फंड हाउस के मुताबिक, यह स्मॉल कैप फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकता है, जो लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोथ हासिल करना चाहते हैं। इसके साथ ही स्मॉल कैप शेयरों में निवेश की इच्छा रखते हैं। निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को बहुत ज्यादा जोखिम की कैटेगरी में रखा गया है।
(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)