facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

बांग्लादेश में छात्र नेता की हत्या पर उबाल, भारतीयों के ‘वर्क परमिट’ रद्द करने की मांग

Advertisement

छात्र नेता की हत्या के बाद बांग्लादेश में रैलियां निकाली जा रही हैं और भारत में शरण लेने के आरोपियों की वापसी व भारतीय नागरिकों के वर्क परमिट रद्द करने की मांग उठाई जा रही है

Last Updated- January 06, 2026 | 10:55 PM IST
work permit
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को ढाका में रैली निकाली गई। रैली में बांग्लादेश में रहने वाले सभी भारतीयों के ‘वर्क परमिट’ रद्द करने सहित अन्य कदमों की मांग की गई। ‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार के अनुसार, ‘इंकलाब मंच’ ने अपनी चार सूत्री मांगों के तहत उन कथित हत्यारों की वापसी की भी मांग की है, जिनके बारे में उसका दावा है कि उन्होंने भारत में शरण ली है। 

इस बीच, इस पड़ोसी देश में एक और हिंदू कारोबारी की हत्या कर दी गई। इससे पहले सोमवार को भी खुलना मंडल में जेस्सोर के केशबपुर उपजिला में अरुआ गांव निवासी 38 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी के सिर में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

हादी की पार्टी का कहना है कि यदि भारत हत्या के आरोपियों को सौंपने से इनकार करता है तो बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रुख करना चाहिए। भारतीय अधिकारियों ने हादी के हत्यारों के भारत में घुसने के दावों को खारिज करते हुए कहा था कि अवैध सीमा पार करने का कोई सबूत नहीं है। 

बांग्लादेश पुलिस ने हादी की हत्या का कारण राजनीतिक प्रतिशोध बताया और कहा कि यह जघन्य अपराध अवामी लीग के इशारे पर किया गया। 

Advertisement
First Published - January 6, 2026 | 10:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement