facebookmetapixel
Advertisement
Embassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफर

चांदी ने बनाया इतिहास: MCX पर पहली बार ₹3 लाख के पार

Advertisement

ट्रेड वॉर की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 4% उछली, MCX पर पहली बार ₹3 लाख के पार

Last Updated- January 19, 2026 | 9:35 AM IST
Silver Outlook

सोमवार को चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 4 फीसदी से ज्यादा चढ़कर करीब 94 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं भारत में MCX पर चांदी ने पहली बार ₹3,00,000 का स्तर पार किया।

ट्रेड वॉर की आशंका से बढ़ी सेफ-हेवन मांग

चांदी की कीमतों में तेजी की बड़ी वजह वैश्विक ट्रेड टेंशन रही। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूरोप के कुछ देशों पर नए टैरिफ लगाने की धमकी दी है। इसके बाद यूरोपीय देशों ने भी जवाबी कार्रवाई पर विचार शुरू कर दिया है। इस अनिश्चितता के माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर बढ़े, जिससे चांदी की मांग बढ़ गई।

हाल के दिनों में चांदी पर थोड़ा दबाव देखा गया था, जब अमेरिका ने कुछ नए टैरिफ से क्रिटिकल मिनरल्स को बाहर रखा था। इससे बाजार में थोड़ी नरमी आई थी, लेकिन यह असर ज्यादा समय तक नहीं रहा।

सप्लाई की कमी से मिल रहा सपोर्ट

केडिया एडवाइजरी के अनुसार, चांदी की कीमतों को सप्लाई की लगातार कमी से भी मजबूत सहारा मिल रहा है। पिछले एक साल में लंदन मार्केट में कई बार चांदी की उपलब्धता को लेकर दबाव देखा गया है, जिससे कीमतें ऊपर बनी हुई हैं।

ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स में बढ़ता इस्तेमाल

चांदी का इस्तेमाल ग्रीन एनर्जी, सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक्स में तेजी से बढ़ रहा है। इसी वजह से निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है और लंबी अवधि में भी चांदी को लेकर धारणा मजबूत बनी हुई है।

Advertisement
First Published - January 19, 2026 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement