facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

IOC Q3 results: फरवरी में आएंगे नतीजे, जानिए पूरा शेड्यूल

Advertisement

इंडियन ऑयल की बोर्ड मीटिंग 5 फरवरी 2026 को होगी, इसी दिन Q3 नतीजों के ऐलान की उम्मीद

Last Updated- January 19, 2026 | 8:33 AM IST
IOC q3 results

IOC Q3 Results: सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जल्द जारी करने जा रही है। यह नतीजे अक्टूबर से दिसंबर 2025 की अवधि के लिए होंगे। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग अगले महीने होने वाली है।

IOC Q3 Results: 5 फरवरी 2026 को होगी बोर्ड मीटिंग

IOC ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को होगी। इस मीटिंग में 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही के लिए कंपनी के स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड बिना ऑडिट किए गए वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी। कंपनी ने पिछली तिमाही के नतीजे शाम करीब 4 बजे जारी किए थे, ऐसे में उम्मीद है कि Q3 के नतीजे भी इसी समय जारी किए जा सकते हैं।

कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इंडियन ऑयल की ट्रेडिंग विंडो 1 जनवरी 2026 से बंद है और यह शनिवार, 7 फरवरी 2026 तक बंद रहेगी। यह नियम कंपनी के सभी इनसाइडर्स पर लागू होगा और इसे कंपनी के इनसाइडर ट्रेडिंग कोड के तहत लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते बाजार का इम्तिहान: बैंकिंग, IT से लेकर अदाणी ग्रुप की कंपनियों के रिजल्ट्स तय करेंगे चाल

Q2 में IOC का मजबूत प्रदर्शन

इंडियन ऑयल ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में शानदार वापसी की थी। कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में ₹7,817.55 करोड़ का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹169.58 करोड़ का नुकसान हुआ था। यह मुनाफा पहली तिमाही के मुकाबले 14.7 फीसदी ज्यादा रहा।

दूसरी तिमाही में इंडियन ऑयल की कुल आय सालाना आधार पर करीब 4 फीसदी बढ़कर ₹2.07 लाख करोड़ रही, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹1.99 लाख करोड़ थी। वहीं, कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली कमाई ₹2.06 लाख करोड़ रही, जो साल-दर-साल 3.9 फीसदी ज्यादा है।

IOC शेयर का हाल

शुक्रवार को इंडियन ऑयल का शेयर बीएसई पर ₹161.30 पर बंद हुआ। शेयर में ₹2.25 यानी 1.41 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह शेयर ₹159.05 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - January 19, 2026 | 8:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement