facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

₹50 लाख से कम की लग्जरी SUVs से मुकाबला करेगी महिंद्रा, जानिए XUV 7XO में क्या खास

Advertisement

XUV700 के अपडेटेड वर्जन से एंट्री-लेवल लग्जरी ग्राहकों को साधने की रणनीति, घरेलू बाजार पर रहेगा फोकस

Last Updated- January 07, 2026 | 9:22 AM IST
XUV 7XO

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) भारत के प्रीमियम एसयूवी बाजार में एक्सयूवी 7एक्सओ के साथ अपनी पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी में है। एक्सयूवी 7एक्सओ असल में एक्सयूवी700 का काफी बदला हुआ अपडेट है। कंपनी का मानना है कि वह एंट्री-लेवल लग्जरी ब्रांडों के ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम है। वर्ष 2020 में लॉन्च होने के बाद यह एक्सयूवी असल में प्रीमियम सेगमेंट में सबसे तेजी से 50,000 करोड़ रुपये का राजस्व पार करने वाला एसयूवी ब्रांड बन गया है।

हालांकि एक्सयूवी700 को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में निर्यात किया जाता है, लेकिन महिंद्रा 7एक्सओ के लिए घरेलू बाजार को प्राथमिकता देगी। कंपनी के चाकण संयंत्र में हर माह लगभग 10,000 एक्सयूवी गाड़ियां बनाने की क्षमता है। मौजूदा समय में 6,500-7,000 वाहनों की बिक्री हो रही है।

यह पेशकश एमऐंडएम के भारत में यात्री वाहन बाजार में नंबर 2 पोजीशन पर पहुंचने के बीच की गई है। कंपनी ने ह्युंडै मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स को पीछे छोड़ दिया है, जिसका मुख्य कारण एसयूवी की मजबूत मांग है। एमऐंडएम ने 2025 में रिटेल में 600,000 गाड़ियां बेची हैं, जो सालाना आधार पर लगभग 20 प्रतिशत बढ़ी हैं।

महिंद्रा इस तेज रफ्तार का फायदा उठाना चाहती है। इसके लिए वह सॉफ्टवेयर-आधारित अपग्रेड, राइड और हैंडलिंग में सुधार और मजबूत फीचर एवं सेफ्टी पैकेज का इस्तेमाल कर रही है ताकि वैल्यू कर्व में ऊपर जा रहे खरीदारों को आकर्षित किया जा सके। इनमें से कई लोग एंट्री-लेवल लग्जरी एसयूवी पर भी विचार कर रहे हैं जो जीएसटी के बाद ज्यादा किफायती हो गई हैं।

उदाहरण के लिए, मर्सिडीज-बेंज की जीएलए की कीमत अब 50 लाख रुपये से कम है। अधिकारियों का कहना है कि यह रणनीति पहले से ही अच्छे नतीजे दे रही है। महिंद्रा के प्रीमियम एसयूवी और ईवी खरीदारों में से आधे से ज्यादा पहली बार महिंद्रा के ग्राहक हैं, जिनमें से कई लोगों के पास लग्जरी गाड़ियां थीं या उन्होंने उन पर विचार किया था।

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 9:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement