facebookmetapixel
Advertisement
बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई के बाद पहला सौदा, क्यूबीई खरीदेगा रहेजा क्यूबीई में 51% हिस्सेदारीबेहतर अवसरों के बावजूद भारत में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी कमवित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में गोल्ड लोन वितरण बढ़कर 8.16 लाख करोड़ रुपये हुआस्टेम में बढ़ती भागीदारी के बावजूद महिला उद्यमियों को कम फंडिंगरीपो दर में कटौती का असर, 9% से कम ब्याज दर वाले कर्ज की हिस्सेदारी 62% से ज्यादा: RBI रिपोर्टदो से अधिक बच्चे पैदा करने पर 25,000 रुपये देगी आंध्र सरकार!Hotel Stocks: डिमांड-सप्लाई गैप से होटल कंपनियों को फायदा! इन शेयरों में 62% तक तेजी का अनुमानस्विफ्ट के नए फ्रेमवर्क से सीमा पार भुगतान होगा तेज और सस्ता, SBI समेत भारतीय बैंक जुड़ेंगेनिर्यात प्रोत्साहन योजना रॉडटेप की समीक्षा कर रही सरकार, जारी रखने पर होगा फैसलाडिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के बीच एनपीसीआई करेगी ब्रांडिंग में बड़ा बदलाव

Kharif sowing 2023: धान, सोयाबीन, मक्का का रकबा बढ़ा; अरहर, मूंगफली का घटा

Advertisement

चालू खरीफ सीजन में अब तक 181.06 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 179.13 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से करीब एक फीसदी अधिक है।

Last Updated- September 01, 2023 | 7:37 PM IST
Monsoon Updates: Monsoon begins withdrawal from India after 8 days delay

Kharif sowing 2023: खरीफ फसलों की बोआई अंतिम दौर में चल रही है। दलहन फसलों की बोआई में सुधार देखने को मिल रहा है। शुरुआत में दलहन बोआई में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट आ रही थी, अब यह घटकर 8 फीसदी के करीब रह गई है। खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की बोआई में 3 फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ है। सोयाबीन, बाजरा, मक्का के रकबा में भी वृद्धि हुई है। अरहर, मूंग, ज्वार, मूंगफली व कपास के रकबा में गिरावट दर्ज की गई।

खरीफ फसलों का रकबा बढ़कर 10.77 करोड़ हेक्टेयर

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एक सितंबर को समाप्त सप्ताह तक 10.77 करोड़ हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि के 10.73 करोड़ हेक्टेयर से 0.45 फीसदी ज्यादा है। खरीफ सीजन की सबसे बड़ी फसल धान की बोआई 3.73 फीसदी बढ़कर 3.98 करोड़ हेक्टेयर हो गई। गन्ने का रकबा 7.66 फीसदी बढ़कर 59.91 लाख हेक्टेयर, जबकि कपास का रकबा 2.11 फीसदी गिरकर 123 लाख हेक्टेयर रह गया।

Also read: Onion price: सरकारी सख्ती का असर नहीं, खुदरा में चढ़े प्याज के दाम

दलहन फसलों का रकबा 8.48 फीसदी घटा

इस सप्ताह तक 119.09 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि की बोआई 130.13 लाख हेक्टेयर से 8.48 फीसदी कम है। बोआई के शुरुआत में दलहन फसलों के रकबा में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट आ रही थी। अब यह गिरावट घटकर 8 फीसदी के करीब आ गई है। अरहर का रकबा 5.76 फीसदी घटकर 42.66 लाख हेक्टेयर, मूंग का रकबा 7.72 फीसदी घटकर 30.98 लाख हेक्टेयर और उड़द का रकबा 13.56 फीसदी घटकर 31.68 लाख हेक्टेयर रहा।

तिलहन रकबा करीब एक फीसदी घटा

इस सप्ताह तक 190.11 लाख हेक्टेयर में तिलहन फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि की 191.91 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 0.94 फीसदी कम है। खरीफ सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सोयाबीन का रकबा एक फीसदी बढ़कर 125.13 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। खरीफ सीजन की दूसरी प्रमुख तिलहन फसल मूंगफली का रकबा 3.62 फीसदी घटकर 43.37 लाख हेक्टेयर रह गया। तिल का रकबा 7.59 फीसदी गिरावट के साथ 11.83 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। अरंडी का रकबा 17.45 फीसदी बढ़कर 8.53 लाख हेक्टेयर हो गया।

Also read: Tomato price relief: कर्नाटक में टमाटर 20 रुपये किलो, सप्लाई में आया सुधार

मोटे अनाजों की बोआई में इजाफा

चालू खरीफ सीजन में अब तक 181.06 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 179.13 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से करीब एक फीसदी अधिक है। बाजरा का रकबा आधा फीसदी बढ़कर 70.81 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। मक्का की बोआई 2.73 फीसदी बढ़कर 82.86 लाख हेक्टेयर और रागी का रकबा 5.16 फीसदी बढ़कर 8.13 लाख हेक्टेयर रहा। हालांकि ज्वार का रकबा 9.71 फीसदी घटकर 14.06 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 6:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement