facebookmetapixel
Advertisement
मोटी कमाई का मौका! इस हफ्ते NSE, HERO मोटर्स समेत 11 कंपनियों के आएंगे IPO, पैसा रखें तैयारब्रिक्स देशों से बोले जिनपिंग: ग्लोबल साउथ की ताकत के लिए मिलकर करें काम, एक दूसरे का करें सहयोगमहंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा की

Tomato price relief: कर्नाटक में टमाटर 20 रुपये किलो, सप्लाई में आया सुधार

Advertisement

बाजार के सूत्रों ने कहा कि पिछले महीने की तुलना में टमाटर की सप्लाई में दो से तीन गुना सुधार हुआ है जिससे उसकी कीमत में तेजी से गिरावट आई है।

Last Updated- August 28, 2023 | 7:10 PM IST
केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में 60 रुपये के रियायती भाव पर टमाटर की बिक्री शुरू की, Tomato price relief: Central government started selling tomatoes at a discounted price of Rs 60 in Delhi-NCR

Tomato price relief: कुछ सप्ताह पहले तक थोक बाजार में 140 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहे टमाटर का भाव अब सप्लाई में सुधार के कारण कर्नाटक के हिस्सों में तेजी से गिरकर 20 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मैसुरु APMC में रविवार को टमाटर की कीमत 14 रुपये किलो

मैसुरु APMC (कृषि उत्पाद विपणन समिति) में टमाटर की कीमत रविवार को घटकर 14 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मैसुरु APMC के सचिव एम. आर. कुमारस्वामी ने संपर्क किए जाने पर फोन पर कहा, ‘‘सप्लाई में सुधार होने से पिछले सप्ताह टमाटर का औसत दाम 20 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।’’

Also read: Tomato Prices: टमाटर हुआ अब और भी सस्ता, 20 अगस्त से मिलेगा 40 रुपये में

सप्लाई में दो से तीन गुना आया सुधार

बाजार के सूत्रों ने कहा कि पिछले महीने की तुलना में टमाटर की सप्लाई में दो से तीन गुना सुधार हुआ है जिससे उसकी कीमत में तेजी से गिरावट आई है। कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘पिछले महीने मैसुरु APMC में थोक दर पर टमाटर की सबसे अधिक कीमत 140 रुपये प्रति किलोग्राम थी।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में टमाटर की खुदरा दर 30 रुपये के आस पास है।

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 7:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement