facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

Tomato Prices: टमाटर हुआ अब और भी सस्ता, 20 अगस्त से मिलेगा 40 रुपये में

Advertisement

एनसीसीएफ और नाफेड आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर खरीद रहे हैं।  

Last Updated- August 18, 2023 | 8:34 PM IST
Tomato Price: General public got relief from tomato inflation, prices fell by 22.4 percent in a month आम जनता को टमाटर की महंगाई से मिली राहत, एक महीने में कीमतों में आई 22.4 प्रतिशत की गिरावट

Tomato Price: टमाटर की थोक और खुदरा कीमतों में गिरावट के बीच सहकारी संस्थान एनसीसीएफ और नैफेड 20 अगस्त से 40 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेचेंगे।

पिछले महीने से, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड (Nafed) मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रहे हैं।

प्रारंभ में, सब्सिडी वाली दर 90 रुपये प्रति किलो तय की गई थी, जिसे कीमतों में गिरावट के अनुरूप धीरे-धीरे कम किया गया।

दोनों एजेंसियों ने 15 लाख किलो से अधिक टमाटर खरीदे

एक सरकारी बयान में शुक्रवार को कहा गया, ‘‘अंतिम बार खुदरा कीमत में संशोधन 15 अगस्त को 50 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया था, जो अब 20 अगस्त से घटकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम रह जायेगा।’’

इसमें कहा गया है कि अब तक, दोनों एजेंसियों ने 15 लाख किलो से अधिक टमाटर खरीदे हैं और देश के प्रमुख उपभोग केंद्रों में खुदरा उपभोक्ताओं को बेचे जा रहे हैं।

इन स्थानों में मिलेगा सस्ता टमाटर

इन स्थानों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली, राजस्थान (जयपुर, कोटा), उत्तर प्रदेश (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज) और बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर) शामिल हैं। एनसीसीएफ और नाफेड आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर खरीद रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 8:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement