facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

ISMA ने चीनी उत्पादन के अनुमान में की 12 लाख टन की कटौती

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 11:15 PM IST
Sugar cane crushing-production
BS

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष में देश में चीनी उत्पादन का अनुमान घटाकर 328 लाख टन कर दिया है। पहले 340 लाख टन उत्पादन का अनुमान लगाया गया था। साथ ही एसोसिएशन ने यह भी उम्मीद जताई है कि 40 लाख टन चीनी एथनॉल बनाने में इस्तेमाल होगी, जबकि पहले 45 लाख टन का अनुमान लगाया गया था।

महाराष्ट्र में 2022-23 विपणन वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी का उत्पादन घटकर 105 लाख टन रहने के कारण इस्मा ने गिरावट का अनुमान लगाया है। पहले महाराष्ट्र में 121 लाख टन उत्पादन का अनुमान लगाया गया था।

बहरहाल उद्योग के कुछ जानकारों ने कहा कि चीनी के उत्पादन में गिरावट के बावजूद एथनॉल बनाने में चीनी का 45 लाख टन इस्तेमाल बना रहेगा, जो 2021-22 में 36 लाख टन था। महाराष्ट्र में गन्ने की पेराई का सत्र खत्म हो गया है।

एसोसिएशन ने एक बयान में कहा है, ‘इस्मा ने 2022-23 के लिए देश में चीनी के उत्पादन का अनुमान (एथनॉल के उत्पादन में इस्तेमाल को छोड़कर) संशोधित कर 328 लाख टन कर दिया है। 40 लाख टन चीनी का इस्तेमाल एथनॉल में होने का अनुमान है।’

जनवरी में इस्मा ने 340 लाख टन उत्पादन का अनुमानन लगाया था और 45 लाख टन एथनॉल में इस्तेमाल का अनुमान था।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement