facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

दिसंबर 2022 में भारत का मिनरल प्रोडक्शन 9.8 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- February 18, 2023 | 5:08 PM IST
कोल इंडिया

भारत का खनिज उत्पादन दिसंबर 2022 में एक साल पहले के समान महीने की तुलना में 9.8 प्रतिशत बढ़ा है। खान मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। भारतीय खनन ब्यूरो (आईबीएम) के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2022 के महीने के लिए खनन और उत्खनन क्षेत्र के खनिज उत्पादन का सूचकांक दिसंबर, 2021 की तुलना में 9.8 प्रतिशत अधिक होकर 107.4 हो गया।

खान मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में पिछले वित्तवर्ष की इसी अवधि की तुलना में संचयी वृद्धि 5.4 प्रतिशत रही।

दिसंबर में महत्वपूर्ण खनिजों में से कोयला 833 लाख टन, लिग्नाइट 35 लाख टन, प्राकृतिक गैस (उपयोग) 288.8 करोड़ घन मीटर, पेट्रोलियम (कच्चा) 25 लाख टन और बॉक्साइट 2,272 हजार टन का उत्पादन हुआ।

बयान के मुताबिक, सोना, फास्फोराइट, लौह अयस्क, चूना पत्थर, मैंगनीज अयस्क और कोयले जैसे खनिजों में सकारात्मक वृद्धि देखी गई। हालांकि दिसंबर में पेट्रोलियम (-1.2 प्रतिशत), बॉक्साइट (-9 प्रतिशत), लिग्नाइट (-10.7 प्रतिशत), क्रोमाइट (-11.5 प्रतिशत), मैग्नेसाइट (-22.5 प्रतिशत) और हीरा (-38.6 प्रतिशत) में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - February 18, 2023 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement