facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

खाद्य पदार्थ में कीटनाशक के अंश पर मानदंड सबसे ज्यादा कठोर: सरकार

Advertisement

कुछ रिपोर्टों में बताया गया कि भारत के नियामक जड़ी-बूटियों और मसालों में कीटनाशक के उच्चतम सीमा की अनुमति देते हैं।

Last Updated- May 05, 2024 | 10:00 PM IST
Pesticide ban

सरकार ने रविवार को स्पष्ट किया कि भारत में खाद्य उत्पादों में कीटनाशकों के अवशेष की सीमाओं को लेकर मानदंड सबसे अधिक कठोर में से एक हैं। दरअसल कुछ रिपोर्टों में बताया गया कि भारत के नियामक जड़ी-बूटियों और मसालों में कीटनाशक के उच्चतम सीमा की अनुमति देते हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बयान में स्पष्ट किया, ‘विभिन्न खाद्य जिंसों में जोखिम आकलन के आधार पर कीटनाशकों की अधिकतम अवशेष सीमा (एमआरएल) अलग-अलग तय की जाती है।’

भारत में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड और पंजीकरण समिति (सीआईबी ऐंड आरसी) के जरिये कीटनाशकों को नियमित करता है। सीआईबी ऐंड आरसी का गठन कीटनाशक अधिनियम, 1968 के तहत कीटनाशकों के निर्माण, आयात, आवाजाही और भंडारण की देख रेख करने के लिए किया गया है।

सीआईबी ऐंड आरसी से मिले आंकडों का भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) का मूल्यांकन करता है। फिर जोखिम आकलन और भारत की जनसंख्या के विभिन्न आयु समूहों के खान-पान व स्वास्थ्य चिंताओं के बाद अधिकतम अवशेष सीमा की सिफारिश करता है।

सीआईबी ऐंड आरसी ने भारत में 295 से अधिक कीटनाशकों को पंजीकृत कर रखा है और इनमें से 139 मसालों के इस्तेमाल में पंजीकृत हैं। जोखिम आकलन डेटा के अनुसार एक कीटनाशक कई खाद्य जिंसों में अलग-अलग अधिकतम अवशेष सीमा के तहत पंजीकृत किया जा सकता है।

‘उदाहरण के तौर पर कई फसलों में मोनोक्रोटोफॉस के उपयोग की सीमा अलग-अलग है। जैसे चावल के लिए 0.3 मिलीग्राम / किलोग्राम, खट्टे फल के लिए 0.2 मिलीग्राम / किलोग्राम और कॉफी बीन्स के लिए 0.1 मिलीग्राम / किलोग्राम हैं।’

मसालों जैसे इलायची और मिर्ची के लिए अधिकतम अवशेष सीमा क्रमश 0.5 मिलीग्राम/किलोग्राम और 0.2 मिलीग्राम/किलोग्राम हैं। बयान के अनुसार, ‘जिनके लिए अधिकतम अवशेष सीमा तय नहीं की गई है, उनके लिए यह अवशेष की सीमा 0.01 मिलीग्राम/ किलोग्राम है।’

Advertisement
First Published - May 5, 2024 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement