facebookmetapixel
Advertisement
Middle East Crisis: कुवैत में ड्रोन से तबाही, तेल मंत्रालय वाली इमारत में लगी भीषण आगLPG को लेकर न करें हड़बड़ी! दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, एजेंसियों पर भीड़ लगाने वालों पर होगी कार्रवाईUS-Iran War: 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया, ईरान ने ट्रंप को दिया करारा जवाबसावधान! भारत लौट रहे हैं तो जान लें गोल्ड और लैपटॉप के नए कस्टम नियम, वरना एयरपोर्ट पर होगी मुश्किलट्रंप की ईरान को नई धमकी: समय खत्म हो रहा है, 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट खोलो, नहीं तो बरेपगा कहरयुद्ध लंबा चला तो प्रभावित होगा भारत का निर्यात, अर्थव्यवस्था और व्यापार पर सीधा असर: राजेश अग्रवाल‘पाषाण युग’ में भेजने की धमकी और पलटवार: ईरान की गिरफ्त में अमेरिकी पायलट? बढ़ी व्हाइट हाउस की बेचैनीLPG को लेकर डर के बीच यह सरकारी योजना बनी बड़ी राहत, 300 रुपये सस्ता मिल रहा सिलेंडर; ऐसे उठाएं लाभयुद्ध की मार: संकट में बीकानेर का नमकीन कारोबार, निर्यात में भारी गिरावट; व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलेंबोर्डिंग से पहले कैश बदलना भूल गए? अब एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने से ठीक पहले भी बदल सकेंगे रुपये

देश से लहसुन का निर्यात 5 साल के उच्च स्तर पर

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 6:47 PM IST
garlic

लहसुन सस्ता होने से इसके निर्यात को दम मिल रहा है। इस साल लहसुन का निर्यात खूब हो रहा है। चालू वित्त वर्ष के पहले 7 माह के दौरान ही पिछले वित्त वर्ष के कुल लहसुन निर्यात के 4 गुने से अधिक निर्यात हो चुका है। बीते कुछ वर्षो से लहसुन के निर्यात में गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन इस वित्त वर्ष निर्यात में बढोतरी दर्ज की जा रही है क्योंकि लहसुन के दाम इस साल काफी कम हैं।

चालू वित्त वर्ष के 7 महीने में 4.5 गुना ज्यादा निर्यात

केंद्र सरकार के वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022—23 की अप्रैल—अक्टूबर अवधि में देश से 20,181.10 टन लहसुन निर्यात हो चुका है,जबकि वर्ष 2021—22 में कुल 4,489.90 टन लहसुन निर्यात हुआ था। जाहिर है चालू वित्त वर्ष के पहले 7 महीने में ही पिछले वित्त वर्ष के दौरान हुए कुल लहसुन निर्यात से करीब साढ़े 4.5 गुना अधिक लहसुन निर्यात हो चुका है। इस वित्त वर्ष के बचे महीनों में भी लहसुन निर्यात बढ़ने की संभावना है।

बांग्लादेश को सबसे ज्यादा लहसुन का निर्यात

चालू वित्त वर्ष में बांग्लादेश को सबसे अधिक 13,670.79 टन लहसुन निर्यात हुआ, जबकि पिछले वित्त वर्ष महज 47.50 टन निर्यात हुआ था। बांग्लादेश के बाद इस वित्त वर्ष मलेशिया को 3,306.50 टन, वियतनाम को 1,360.79 टन,यूएई को 488.86 टन और अफगानिस्तान को 439.33 टन लहसुन का निर्यात हुआ है। देश में बीते 4 साल से लहसुन निर्यात घट रहा था। लेकिन इस वर्ष निर्यात बढ़ रहा है। वर्ष 2017—18 में 31,811.22 टन, वर्ष 2018—19 में 15,528.37 टन, वर्ष 2019—20 में 7,797.79 टन और वर्ष 2020—21 में 4,497.93 टन लहसुन निर्यात हुआ था।

राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान व विकास प्रतिष्ठान के पूर्व निदेशक आर पी गुप्ता ने बताया कि बीते कुछ सालों से देश में लहसुन के दाम 100 रुपये किलो से ज्यादा चल रहे थे। जिससे भारतीय लहसुन महंगा होने से इसकी निर्यात बाजार में मांग कमजोर थी और चीन के लहसुन की मांग खूब थी। इस साल देश में लहसुन के दाम 8 से 30 रुपये किलो के दायरे में है।

इसलिए खासकर बांग्लादेश से लहसुन की मांग कई गुना बढ गई है। गुप्ता कहते हैं कि भारतीय लहसुन में तीखापन होता है, जो मांसाहार के लिए अच्छा रहता है। ऐसे में भारतीय लहसुन का बांग्लादेशियों को स्वाद लगने के कारण आगे भी इसकी बांग्लादेश में निर्यात मांग मजबूत रहने की उम्मीद है। मुख्य उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश की मंदसौर मंडी में इन दिनों लहसुन की मॉडल कीमत 12 से 14 रुपये किलो चल रही है। पिछले साल इस समय ये भाव 30 से 50 रुपये किलो थे।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement