facebookmetapixel
Advertisement
करमतारा इंजीनियरिंग IPO: प्राइस बैंड ₹241-254, लॉट साइज 59 शेयर; निवेश करें या नहीं?आईटी सेक्टर में निवेश का मौका, मिरे एसेट का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 22 सितंबर तक खुला रहेगा NFOभारत में AI निवेश 119% बढ़ा, लेकिन नियम और निगरानी में कंपनियां पीछेजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड ने लॉन्च करेगा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, ₹500 से शुरू कर सकते निवेशशेयर बाजार, FD, रियल एस्टेट नहीं, भारतीय अमीर लोग इन चीजों में लगा रहे पैसा और कमा रहे मोटा मुनाफादेश में बढ़ा स्टार्टअप का दबदबा: 52% की रिकॉर्ड उछाल, 33,872 स्टार्टअप्स के साथ महाराष्ट्र नंबर वन परITR फाइल कर हो गए निश्चिंत? सेक्शन 139(9) के तहत घर आ सकता है नोटिस, ऐसे गलतियों को तुरंत सुधारेंआधार कार्ड में बदलना है नाम तो पहले जान लें ये नियम; शादी, तलाक और पूरा नाम बदलने पर अलग है प्रोसेसआज भी टूटा शेयर बाजार! कैसा है टेक्निकल चार्ट पर सेंसेक्स-निफ्टी का सेटअप? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल्सकोटक म्युचुअल फंड का नया मल्टी सेक्टर FOF, ₹1000 से शुरू कर सकते हैं निवेश

Egg Price Hike: क्रिसमस से पहले महंगा हुआ अंडा, केक के दाम पर भी पड़ेगा असर, जानें वजह

Advertisement

25 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस त्योहार से पहले अंडे की कीमत 6.50 रुपये से बढ़कर 7 रुपये प्रति पीस हो गई है।

Last Updated- December 14, 2023 | 9:36 AM IST
Egg Prices Hike
Representative Image

Egg Price Hike: क्रिसमस को आने में अभी 11 दिन बाकी हैं और प्री-क्रिसमस सीज़न में केक की मांग बढ़ गई है जिसके चलते अंडे की कीमत भी बढ़ गई है। दरअसल, अंडा केक का सबसे जरूरी इंग्रीडिएंट होता है और बीते दो दिनों में अंडे की रिटेल प्राइस में उछाल देखने को मिला है।

हाई डिमांड के कारण महंगा हुआ अंडा

25 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस त्योहार से पहले अंडे की कीमत 6.50 रुपये से बढ़कर 7 रुपये प्रति पीस हो गई है। अंडा सप्लायर्स ने कहा कि चिकन फ़ीड की कीमत के कारण भी अंडे की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है।

थोक बाजार में भी बढ़े दाम

पोल्ट्री किसानों के नेशनल egg कोऑर्डिनेशन कमेटी (NECC) के अधिकारियों ने कहा कि कोलकाता के थोक बाजार में अंडे की कीमत पिछले बुधवार को 5.92 रुपये प्रति पीस से बढ़कर मंगलवार को 6.45 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें: Onion Price: जनवरी में 40 रुपये के नीचे होगा प्याज, खरीफ सीजन में उत्पादन कम रहने के आसार

मंगलवार को 30 अंडों की एक ट्रे 193.50 रुपये में बिकी, जो पिछले बुधवार को 177.60 रुपये थी।

केक भी होगा महंगा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ट बंगाल बेकर्स एसोसिएशन के अरिफुल इस्लाम ने कहा कि 1 किलो आटे का केक बनाने के लिए 30 अंडे और सस्ते केक के लिए 25 अंडे का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल, अंडा 5 रुपये प्रति पीस बिका था, लेकिन इस बार, यह 7 रुपये प्रति पीस के दाम पर सेल हो रहा है। उन्होंने बताया कि अंडे की कीमत के अलावा सूखे मेवे और चीनी के दाम भी बढ़े हैं, जिसके कारण केक के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Soybean: सोयाबीन पेराई ने पकड़ी रफ्तार, सोया खली निर्यात 38 फीसदी बढ़ा

एक्सपर्ट्स ने क्या लगाया अनुमान

एक्सपर्ट्स ने कहा कि आगे भी अंडे की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है, क्योंकि क्रिसमस पर हर साल अंडे की खपत बढ़ जाती है, जिससे डिमांड और सप्लाई के बीच भी अंतर बढ़ जाता है। इसी कारण से अंडे के रेट भी बढ़ जाते हैं।

Advertisement
First Published - December 14, 2023 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement