facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Volkswagen की सबसे महंगी SUV भारत में लॉन्च — 48.99 लाख रुपये से शुरू

Advertisement

प्रीमियम ब्रांड बनने की रफ्तार में फोक्सवैगन ने पेश की टाइगुन R लाइन, अगली पेशकश होगी गोल्फ GTI

Last Updated- April 14, 2025 | 11:04 PM IST
Volkswagen

खुद को प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित करने की कोशिश में यूरोप की प्रमुख कार कंपनी फोक्सवैगन ने भारत में अपनी अब तक की सबसे महंगी पेशकश – प्रीमियम एसयूवी टाइगुन आर लाइन पेश की है। इसकी शुरुआती कीमत 48.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। फोक्सवैगन का इरादा आने वाले वर्ष में यहां और ज्यादा वैश्विक मॉडल लाने का है।

कंपनी ने कहा कि भारत में फोक्सवैगन को प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित करने के रणनीतिक निर्णय के साथ कंपनी चुनिंदा रूप से उन क्षेत्रों में प्रवेश कर रही है, जहां वह अपनी वैश्विक तकनीक और आपूर्ति श्रृंखला की ताकत का सबसे अच्छा लाभ उठा सकती है। इसकी आगामी पेशकश प्रीमियम हैचबैक गोल्फ जीटीआई है, जिसे अगले महीने भारत में पेश किया जाना है।

भारत के संबंध में ब्रांड की यह रणनीति उन क्षेत्रों में चुनिंदा भागीदारी पर केंद्रित है, जहां वह अपने वैश्विक संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है। फोक्सवैगन इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, ‘आपको अपने प्रतिस्पर्धी लाभों से कमाई करनी होगी। हम जो श्रेणी चुनेंगे, वह इसी के अनुरूप होगी।’ टाइगुन आर लाइन की यह पेशकश मझोले आकार की प्रीमियम एसयूवी श्रेणी में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की व्यापाक रणनीति का हिस्सा है।

Advertisement
First Published - April 14, 2025 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement