facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

भारत हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार, निवेश और विद्युतीकरण में तेजी लाएंगे : Honda

Advertisement

Honda का लक्ष्य 2050 तक कॉर्बन निरपेक्षता हासिल करने का है।

Last Updated- October 29, 2023 | 2:51 PM IST
Honda
प्रतीकात्मक तस्वीर

जापान की प्रमुख वाहन कंपनी होंडा मोटर कंपनी लि. अपनी भविष्य की विकास रणनीति के तहत अपने प्रमुख बाजार भारत में निवेश करना जारी रखेगी। इसके साथ ही कंपनी अपने वाहनों के विद्युतीकरण में तेजी लाएगी। कंपनी का लक्ष्य 2050 तक कॉर्बन निरपेक्षता हासिल करने का है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

होंडा मोटर के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तोशीहिरो मिबे ने कंपनी के मुख्यालय में भारतीय पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर होंडा अन्य कंपनियों के साथ गठजोड़ और सहयोग के लिए तैयार है। लेकिन यह गठजोड़ परिवहन के क्षेत्र में सभी के लिए लाभ का होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी रणनीति 2050 तक कार्बन निरपेक्षता हासिल करने की है। इसके लिए हमने 2030-35 और 2040 के लिए लक्ष्य तय किए हैं…होंडा के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। यह ऐसा बाजार है जहां कार और दोपहिया दोनों में विद्युतीकरण तेजी से हो रहा है।’’

यह भी पढ़ें : भारतीय कार बाजार में अगले वित्त वर्ष शून्य वृद्धि के आसार: मारुति सुजूकी चेयरमैन

भारत के महत्व को रेखांकित करते हुए एशियन होंडा मोटर कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ तोशियो कुवाहारा ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार अपने आकार के कारण हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह पहले से ही बिक्री के मामले में हमारे लिए दुनिया में सातवें स्थान पर है।’’

उन्होंने कहा कि चीन को छोड़कर जब हम एशिया-प्रशांत क्षेत्र को देखते हैं, तो विद्युतीकरण या इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जो बाजार महत्वपूर्ण होने वाला है, वह भारत है। हमें लगता है कि भारत पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

भारत में अपने परिचालन के पुनर्गठन के साथ होंडा ने इस साल जून में वर्ष 2030 तक देश में अपने पूर्ण इलेक्ट्रिक मॉडल सहित पांच नए स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) उतारने की योजना की घोषणा की थी। कंपनी भारत में अपनी स्थिति को बेहतर करने का प्रयास कर रही है, क्योंकि वहां यात्री वाहन खंड में एसयूवी सबसे तेजी से बढ़ता बाजार है।

Advertisement
First Published - October 29, 2023 | 2:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement