facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil Prices: पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चे तेल में उछाल, ब्रेंट और WTI दोनों मजबूतमोबाइल यूजर्स हो जाएं तैयार! Airtel बोला- Unlimited Data सस्ता नहीं रहेगा, ज्यादा इस्तेमाल पर बढ़ सकता है बिलVodafone Idea का बड़ा दांव! 2027 में नेटवर्क विस्तार, कमाई बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने की तैयारीStocks To Watch Today: USFDA की कार्रवाई से Dabur दबाव में, Airtel का बड़ा प्लान; इन शेयरों में आज दिख सकती है तेज हलचलथोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजी

GST कटौती का सबसे बड़ा फायदा किसे? ब्रोकरेज ने इन 3 FMCG stocks पर जताया भरोसा

Advertisement

GST में कटौती और सर्दी के असर से FMCG मांग में सुधार, HUL, ITC, Nestle और Godrej Consumer को फायदा

Last Updated- January 16, 2026 | 2:05 PM IST
FMCG Stocks to buy

FMCG Stocks to Buy: कुछ महीने पहले तक जिस FMCG बाजार में सुस्ती छाई हुई थी, वहां अब फिर से हलचल दिखने लगी है। दुकानों के काउंटर पर भीड़ बढ़ रही है और कंपनियों के चेहरे पर राहत नजर आने लगी है। एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग की ताजा रिपोर्ट बताती है कि दिसंबर 2025 में GST में कटौती और कीमतों में राहत का असर साफ दिखा है और ज्यादातर कंपनियों के लिए मांग बनी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सर्दियों के मौसम ने कई कैटेगरी को सहारा दिया। एमामी के विंटर प्रोडक्ट्स की बिक्री में तेजी दिखी। साबुन के दाम घटने से इस कैटेगरी में मांग वापस लौटी। नेस्ले के न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स में भी गिरावट थमती दिखी। पर्सनल केयर में हल्का सुधार रहा, जबकि फूड प्रोडक्ट्स की मांग मजबूत बनी रही, जिससे नेस्ले और आईटीसी को खास फायदा मिला। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को शहरों के बाहरी इलाकों में अच्छी मांग देखने को मिली।

HUL और Nestle को मिली राहत

हिंदुस्तान यूनिलीवर के डिटर्जेंट प्रोडक्ट्स की दिसंबर में अच्छी बिक्री रही। कंपनी ने Surf Excel Easy Wash का 99 रुपये वाला पैक उतारकर ग्राहकों को लुभाया। हालांकि शैंपू और फेसवॉश जैसे प्रोडक्ट्स की बिक्री थोड़ी धीमी रही। नेस्ले के डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि कंपनी ने दिसंबर में अपने ज्यादातर टारगेट पूरे किए। चॉकलेट, बेवरेज और डेयरी प्रोडक्ट्स की मांग अच्छी रही और स्टॉक भी पहले से कम हुआ।

यह भी पढ़ें: Groww Share Price: ₹190 का लेवल करेगा टच? Q3 नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, कहा- खरीद लो

ITC और Dabur की अलग-अलग कहानी

आईटीसी के सिगरेट कारोबार को सर्दी का पूरा फायदा मिला और बिक्री मजबूत रही। एफएमसीजी में भी फूड प्रोडक्ट्स ने रफ्तार पकड़ी। डाबर के लिए तस्वीर थोड़ी मिली-जुली रही। जहां शहद और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं च्यवनप्राश जैसे विंटर प्रोडक्ट्स उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। ग्रामीण इलाकों में हेयर ऑयल की मांग शहरों से बेहतर रही।

गोदरेज कंज्यूमर और कोलगेट की जंग

गोदरेज कंज्यूमर के घरेलू कीटनाशक प्रोडक्ट्स की बिक्री मच्छरों की वजह से बढ़ी। लिक्विड वेपोराइजर और ईज़ी डिटर्जेंट को भी सर्दी का फायदा मिला। GST कटौती के बाद साबुन की बिक्री में भी सुधार दिखा। कोलगेट इंडिया के लिए तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं है। ऑनलाइन और बड़े स्टोर्स में बिक्री ठीक रही, लेकिन जनरल ट्रेड में दबाव बना रहा। हालांकि कीमतों में राहत और बेहतर स्कीम्स से सुधार की उम्मीद है।

बाकी FMCG Company का हाल

मारिको के सैफोला ओट्स और सोया प्रोडक्ट्स की मांग अच्छी रही। एमामी के बोरोप्लस ने सर्दी में अच्छी पकड़ बनाई। ज्योति लैब्स ने अपने प्राइमरी टारगेट पूरे किए, लेकिन सेकेंडरी बिक्री कमजोर रही। कुछ प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ने से असर पड़ा, हालांकि नया प्रोडक्ट ‘मोर लाइट बार’ लोगों को पसंद आया।

यह भी पढ़ें: Midcap Stocks: दो साल से दौड़ते कई शेयर लुढ़के, तो कुछ चमके

DMart का नया दांव

DMart अब अपने प्राइवेट लेबल ब्रांड्स पर जोर दे रही है। स्टोर्स में पर्सनल केयर और रोजमर्रा के सामान में कंपनी के अपने ब्रांड ज्यादा नजर आ रहे हैं।

नतीजा क्या है

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग के मुताबिक, दिसंबर में FMCG सेक्टर की रफ्तार बनी रही है। GST कटौती, कीमतों में राहत और मौसम के असर से मांग सुधरी है। ब्रोकरेज को गोदरेज कंज्यूमर, मारिको और बजाज कंज्यूमर केयर पर ज्यादा भरोसा है।

Advertisement
First Published - January 16, 2026 | 1:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement