facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Auto retail sales: जनवरी में वेडिंग सीजन ने ऑटो इंडस्ट्री की बढ़ाई रौनक, FADA ने जारी किए आंकड़े

Advertisement

FADA Report: पैसेंजर व्हीकल्स की खुदरा बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 16% बढ़कर 4,65,920 यूनिट्स पर पहुंच गई।

Last Updated- February 06, 2025 | 12:44 PM IST
FADA
Representative image

देश में गाड़ियों की रिटेल सेल्स जनवरी 2025 में सालाना 7% बढ़कर 22,91,621 यूनिट्स पर पहुंच गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने गुरुवार को ये जानकारी दी। जनवरी 2024 में ये सेल्स 21,49,117 यूनिट्स रही थी।

हर कैटेगरी में दिखी पॉजिटिव ग्रोथ

FADA के अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने कहा, “हमारे ऑब्जर्वेशन के मुताबिक हर वाहन सेगमेंट जैसे 2-व्हीलर, 3-व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल (PV), ट्रैक्टर और कमर्शियल व्हीकल्स (CV) में पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली है। इससे उपभोक्ताओं के बढ़ते कॉन्फिडेंस और स्थिर मार्केट रिकवरी का संकेत मिलता है।”

पैसेंजर व्हीकल्स की खुदरा बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 16% बढ़कर 4,65,920 यूनिट्स पर पहुंच गई। कस्टमर्स की बढ़ती डिमांड ने इस ग्रोथ में बड़ी भूमिका निभाई है। विग्नेश्वर ने बताया कि कई डीलरों ने मांग बढ़ने और पिछले साल की भारी छूट का जिक्र किया है, जिससे पुराने मॉडल्स को बेचने और पंजीकरण ट्रांसफर करने में मदद मिली।

दोपहिया वाहनों की बिक्री में 4% की बढ़त

पिछले महीने दोपहिया वाहनों की रिटेल बिक्री 15,25,862 यूनिट रही, जो जनवरी 2023 में 14,65,039 यूनिट थी। यह 4% की बढ़ोतरी है। शहरी क्षेत्रों में बिक्री तेज रही और सालाना आधार पर 5% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह कम रही।

डीलरों ने बताया कि नए मॉडल्स, शादी-ब्याह की डिमांड और बेहतर फाइनेंसिंग ने बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। वाहनों का स्टॉक पहले के मुकाबले बेहतर हुआ है। भंडार का स्तर करीब 5 दिन घटकर अब 50-55 दिन का रह गया है। यह सप्लाई और डिमांड के बीच संतुलन दिखाता है।

वाणिज्यिक वाहनों और ट्रैक्टर की बिक्री बढ़ी

जनवरी में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 8% बढ़कर 99,425 यूनिट रही। ट्रैक्टर की बिक्री 5% बढ़कर 93,381 यूनिट और तिपहिया वाहनों की बिक्री 7% बढ़कर 1,07,033 यूनिट हो गई। हालांकि, ब्याज दरों में बढ़ोतरी, ग्रामीण इलाकों में नकदी की समस्या और बाजार की अनिश्चितता से डीलर चिंतित हैं।

FADA ने कहा है कि 2025 की शुरुआत ऑटोमोबाइल खुदरा क्षेत्र के लिए सकारात्मक रही है। हालांकि, डीलर्स फरवरी में सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
फाडा के एक हालिया सर्वे में शामिल 46% डीलर्स को उम्मीद है कि इस महीने बिक्री में बढ़ोतरी होगी। वहीं, 43% डीलर्स का मानना है कि बिक्री स्थिर रहेगी, जबकि 11% डीलर्स को गिरावट की आशंका है।

FADA का कहना है कि डीलर्स बाजार की मौजूदा स्थिति को समझते हुए सावधानी से कदम बढ़ा रहे हैं और अलग-अलग सेगमेंट में डिमांड के ट्रेंड्स को लेकर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement
First Published - February 6, 2025 | 12:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement