जनवरी में आ सकता है कैस
भारत के 760 लाख टेलीविजन धारकों के लिए बड़ी खबर है। करीब 55 शहरों में अगले साल जनवरी तक कैस (कंडिशनल एक्सेस सिस्टम) लागू हो जाने की उम्मीद है। इसमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के बचे इलाके भी शामिल हैं। कैस तकनीक से टेलीविजन के उपभोक्ताओं को मनचाहा चैनल देखने की सुविधा मिलती है। इससे […]
जुर्माने से नाखुश आपरेटर
अनचाही कॉल आने पर भारी जुर्माना करने की भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की सिफारिश पर मोबाइल सेवा प्रदाता खासे नाखुश हैं। उनका कहना है कि इस तरह का जुर्माना उद्योग के लिए गैरजरूरी और नुकसानदेह है। दूरसंचार नियामक को लिखे गए एक पत्र में ऑपरेटरों ने कहा है, इस तरह के जुर्माने से उन्हें […]
चीनी पर उपकर को संसद की मंजूरी
चीनी उद्योग को मजबूती प्रदान करने के लिए चीनी पर लगने वाले उपकर को मौजूदा 15 से बढ़ाकर 25 रुपये प्रति क्विंटल करने के प्रावधान वाले विधेयक को आज संसद ने मंजूरी दे दी। राज्यसभा में ‘चीनी विकास कोष संशोधन विधेयक 2008’ पर हुई संक्षिप्त चर्चा के बाद इसे लोकसभा को लौटा दिया गया। लोकसभा […]
हवाई यात्रा में वृध्दि दर हो सकती है कम
हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में 2008 में पिछले साल की तुलना में वृध्दि दर कम रहने की संभावना है। प्रबंधन सलाहकार कंपनी ई ऐंड वाई की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय विमानन क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2008 में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक हवाई यात्रियों की संख्या वित्तीय […]
अग्रिम कर संग्रह ने आर्थिक विकास में कमी को झुठलाया
कार्पोरेट सेक्टर से मिलने वाले अग्रिम कर संग्रह में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2007-08 की चौथी तिमाही में इस बढ़ोतरी को देखते हुए विश्लेषकों का मानना है कि आर्थिक वृध्दि दर में कमी आने के बावजूद कार्पोरेट सेक्टर के मुनाफे पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है। अग्रिम कर संग्रह के हाल के आंकड़ों के […]
चीनी मिलें उप्र की, ऐतराज केन्द्र को
राज्य में तीन सहकारी चीनी मिलों के निजीकरण करने की उत्तर प्रदेश सरकार की योजना में केन्द्र से अड़ंगा लगा दिया है। केन्द्र सरकार ने इस मामले में अपने क्षेत्राधिकार का सवाल उठाते हुए मिलों के निजीकरण को रोकने की अपील की है। ये चीनी मिलें मझोला (पीलीभीत), सरसावा (सहारनपुर) और रामाला (बागपत) में है। […]
दिल्ली के लिए 10,000 करोड़ की योजना को मोंटेक की हरी झंडी
योजना आयोग ने आगामी वित्त वर्र्ष के दौरान दिल्ली के लिए 10,000 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना की सिफारिश की है। आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सरकार से कहा है कि वह यमुना स्वच्छता कार्ययोजना पर ज्यादा जोर दें। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली के लिए 2008-09 के […]
पश्चिम बंगाल में खानपान की जांच के लिए प्रयोगशाला
पश्चिम बंगाल सरकार ने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए राज्य में दो खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना करने का फैसला किया है। राज्य के कृषि और उपभोक्ता मामलों के मंत्री नरेन्द्र डे ने बंगाल नेशनल चेंबर आफ कामर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि ये प्रयोगशालाएं दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी और हुगली […]
शराब की दुकानों से वसूली कम
राजस्थान के आबकारी विभाग द्वारा विदेशी मदिरा बीयर की खुदरा दुकानों से शुल्क की कम वसूली के कारण सरकार को वर्ष 2005-2006 में 30.55 लाख रुपये की राजस्व हानि उठानी पड़ी। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के 31 मार्च 2007 को समाप्त हुए वर्ष की राजस्व प्राप्तियों की रिपोर्ट में यह जानकारी दी […]
सज-संवर कर तैयार है जौली ग्रांट हवाई अड्डा
देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण और नवीनीकरण का कार्य पूरा हो गया है। हवाई अड्डे में टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद यहां से 30 मार्च से उड़ानें फिर से शुरु हो जाएंगी। पिछले वर्ष यहां से अपनी उड़ान बंद करने के बाद अब एयर डेक्कन 30 मार्च […]
