facebookmetapixel
Advertisement
TCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियांभारत में 3.9 करोड़ Crypto निवेशकों के बीच RBI की नई चेतावनीIMF Report: भारत की ग्रोथ घटाई, लेकिन दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में बरकरारतेल, टैंकर और भारतीयों की सुरक्षा… पश्चिम एशिया में क्या कर रहा है भारत?Ford की भारत में बड़ी वापसी! कोयंबतूर में खोला तीसरा ग्लोबल सेंटर, 800 कर्मचारियों की होगी क्षमताGen Z और Tier-2, Tier-3 शहरों ने बढ़ाई Credit Card कंपनियों की उम्मीदें

फेडरल रिजर्व ने तरलता की कमी से लड़ने को कसी कमर

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:32 PM IST

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बीमार अर्थव्यवस्था को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए ऋण बाजारों में 200 अरब डॉलर की हालिया पेशकश को और बढ़ाने के संकेत दिए हैं। 


 बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस पेशकश को शीघ्र ही बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है, ताकि उन इकाइयों को मदद मिल सके जो ऋण की एवज में प्रतिभूतियां जारी करती हैं।


 फेडरल ने विश्व के दूसरे केंद्रीय बैंकों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए वैश्विक वित्तीय बाजार को मजबूती प्रदान करने के लिए बाजार में तरलता लाने वाला यह कदम उठाया था।


फेडरल बैंक के अधिकारियों ने बताया कि इस कदम के पीछे यह चिंता नहीं है कि  कई अमेरिकी वित्तीय कंपनियों की साख गिरती जा रही है, दरअसल इस कदम के पीछे बाजार को तरलता की कमी से दूर करना है।


हालांकि, अधिकारियों को इस बात की चिंता है कि तरलता की उपलब्धता के बीच लोगों में कर्ज लेने का प्रचलन बढ़ सकता है। बैंक नहीं चाहता कि यह चलन बन जाए और इसे रोकने के लिए भी वह आवश्यक कदम उठाने को तैयार है।


 फेडरल बैंक ने कहा कि वित्तीय इकाइयों के लिए ऋण समर्थित प्रतिभूतियां जारी करने पर एक सीमा रेखा लगाए जाने की भी आवश्यकता है।


फेडरल का यह कदम इस लिहाज सेभी बेहतर है क्योंकि इसके जरिए बैंकों को सीधे नगद न देते हुए भी तरलता बढ़ाई जा सकती है। इस प्रस्ताव को अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए अब तक के सबसे बड़े प्रत्यक्ष कदम के रूप में देखा जा रहा है।


 

Advertisement
First Published - March 12, 2008 | 8:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement