facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

अगले साल 15 अगस्त से मुंबई–अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन

Advertisement

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, पहले चरण में सूरत–बिलिमोरा सेक्शन से होगी शुरुआत, कॉरिडॉर चरणबद्ध तरीके से खुलेगा

Last Updated- January 02, 2026 | 9:00 AM IST
Ashwini Vaishnaw

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन अगले साल 15 अगस्त को मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर शुरू होगी। पूरा कॉरिडॉर चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। वैष्णव ने कहा, ‘पहले चरण में सूरत से बिलिमोरा तक यह ट्रेन चलेगी। उसके बाद वापी से सूरत में सेवाएं शुरू हो जाएंगी। फिर वापी से अहमदाबाद और उसके बाद ठाणे से अहमदाबाद और अंत में मुंबई से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन चालू हो जाएगी।’

नैशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन द्वारा बनाए जा रहे 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडॉर में पूरी तरह चालू होने पर मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती सहित 12 स्टेशन होंगे। मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की अनुमानित लागत से तैयार की जा रही है, जिसमें से 81 प्रतिशत लागत जापान इंटरनैशनल कॉरपोरेशन एजेंसी द्वारा वित्त पोषित है।

कोलकाता-गुवाहाटी वंदे भारत को झंडी दिखाएंगे मोदी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में गुवाहाटी और कोलकाता के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वैष्णव ने कहा, ‘ये सेवाएं अगले 15-20 दिनों में संभवतः 18 या 19 जनवरी के आसपास चालू हो जाएंगी। हमने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है और सब कुछ स्पष्ट है।

अगले दो-तीन दिनों में सटीक तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।’ 16 डिब्बों वाली इस ट्रेन की यात्री क्षमता 823 है और इसकी डिजाइन गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रेन असम और पश्चिम बंगाल के प्रमुख जिलों को कवर करेगी।

Advertisement
First Published - January 2, 2026 | 9:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement