facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

पिपावाव परियोजना ठंडे बस्ते में

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:32 PM IST

गुजरात सरकार ने पिपावाव एलएनजी परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सरकारी सुत्रों का कहना है कि मेअर्स्क भी पिपावाव में अपनी टर्मिनल क्षमता को बढ़ा रही है इसलिए ऐसी स्थिति में दोनों परियोजना का साथ चलना तर्कसंगत नही लग रहा है।


गौरतलब है कि पिछले महीने गुजरात राज्य पेट्रोलियम निगम, अदानी समूह और एस्सार ऑयल के बीच मुंद्रा में एलएनजी रि-गैसीफिकेशन टर्मिनल परियोजना लगाने पर चर्चा हुई थी।


एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने पिपावाव एलएनजी टर्मिनल परियोजना पर संदेह व्यक्त कि या है। उन्होंने साथ ही गुजरात राज्य पेट्रोलियम निगम, अदानी समूह और एस्सार ऑयल से मुंद्रा में एक एलएनजी टर्मिनल परियोजना स्थापित करने की अपील की है।


हालांकि शेयरों की भागीदारी के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है, लेकिन एस्सार इसमें बड़ी भागीदारी चाहता है।


अनुमान है कि इस परियोजना में 10,000 रुपये की लागत आएगी। अगर यह योजना अपने मूर्त रूप में आ जाती है, तो यह देश की सबसे बड़ी एलएनजी परियोजना होगी।


गुजरात में फिलहाल दो टर्मिनल योजना काम कर रही है। इसमें से एक दाहेज में और दूसरी हाजिरा में शेल इंडिया टर्मिनल है।

Advertisement
First Published - March 12, 2008 | 8:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement