facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

टाटा के लिए जमीन का अधिग्रहण

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:32 PM IST

छत्तीसगढ़ सरकार ने टाटा स्टील के नए इस्पात संयंत्र के लिए बस्तर जिले के लोहांडीगुडा ब्लॉक में जमीन का अधिग्रहण किया है। इसके लिए 1000 से ज्यादा लोगों की जमीन ली गई है।



राज्य के उद्योग मंत्री राजेश मुनात ने बताया कि 23 फरवरी 2008 तक 1009 लोगों को उनकी जमीन के बदले 34.75 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अभी तक 1000 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हो चुका है।



टाटा स्टील की बस्तर जिले के लोहांडीगुडा ब्लॉक में सालाना 50 लाख टन क्षमता वाला नया एकीकृत इस्पात संयंत्र लगाने की योजना है। इसके लिए 2160.58 हेक्टेटर जमीन की जरूरत पड़ेगी। लगभग 10 गांव टाटा स्टील की इस परियोजना से प्रभावित होंगे।


छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है कि लोग इस परियोजना के लिए जमीन अपनी मर्जी से दे रहे हैं। जिला प्रशासन अधिग्रहण के लिए कोई जोर जबरदस्ती नहीं कर रहा है।


मुनात ने यह भी जानकारी दी कि 89 लोगों को जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 79 लोगों को छोड़ दिया गया है।



मुनात ने यह जानकारी भी दी कि जिन लोगों ने इस परियोजना के लिए अपनी 75 से 100 फीसदी जमीन दी है, उन्हें मुआवजे के साथ-साथ जमीन भी देने पर राज्य सरकार विचार कर रही है।



राज्य सरकार को इसके लिए 1608 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।

Advertisement
First Published - March 12, 2008 | 7:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement