facebookmetapixel
Netflix के भारत में 10 साल: कैसे स्ट्रीमिंग ने भारतीय मनोरंजन उद्योग की पूरी तस्वीर बदल दीEditorial: ट्रंप की नई टैरिफ धमकी से भारत-अमेरिका व्यापार रिश्तों पर गहराया संकटट्रंप को धन्यवाद कि उनकी वजह से वापस आए सुधार‘VB-G Ram Ji’ कानून के बचाव में उतरेंगे केंद्रीय मंत्री और BJP के नेता, विपक्ष के अभियान को देंगे जवाबApple की बड़ी छलांग: भारत से आईफोन निर्यात पहली बार ₹2 लाख करोड़ के पार, PLI स्कीम का असरऑफिस से फैक्ट्री तक कर्मचारियों को पहुंचाने पर उबर का फोकस, कंपनी को दिख रहा यहां बड़ा अवसरबड़े दावे, सीमित नतीजे: AI के दौर में भी कई GCC सिर्फ कॉस्ट सेंटर बनकर रह गए, वैल्यू क्रिएशन से कोसों दूरदोपहिया उद्योग को 2026 में 9 फीसदी तक की ग्रोथ की उम्मीद, GST कटौती के चलते मांग बढ़ने के आसार2032 तक 3-नैनोमीटर चिप बनाएगा भारत, सेमीकंडक्टर महाशक्ति बनने की हमारी तैयारी: वैष्णवरिकॉर्ड निवेश और मजबूत रिटर्न: सोना-चांदी की तेजी से 2025 में भी मल्टी-ऐसेट फंडों ने दिखाया जलवा

PF Interest Rate Hike: खुशखबरी! अब PF में जमा रकम पर मिलेगा अधिक ब्याज, EPFO ने बढ़ाया इंटरेस्ट रेट

Last Updated- March 28, 2023 | 11:43 AM IST
EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने मंगलवार को अपनी बैठक में 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.15 फीसदी की ब्याज दर निर्धारित कर दी। EPFO 2021-22 के लिए अपने करीब पांच करोड़ अंशधारकों के EPF पर ब्याज दर को घटाकर मार्च, 2022 में चार दशक से भी अधिक समय के निचले स्तर 8.1 फीसदी पर ले आया था। यह दर 1977-78 के बाद से सबसे कम थी, तब EPF पर ब्याज दर आठ फीसदी हुआ करती थी। 2020-21 में यह दर 8.5 फीसदी थी।

एक सूत्र ने कहा, ‘कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने मंगलवार को अपनी बैठक में 2022-23 के लिए EPF पर 8.15 फीसदी की दर से ब्याज देने का निर्णय लिया है।’ मार्च, 2021 में CBT ने 2020-21 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 8.5 फीसदी कर दिया था।

अब CBT के निर्णय के बाद, 2022-23 के लिए EPF जमा पर ब्याज दर की जानकारी वित्त मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 2022-23 के लिए EPF पर ब्याज दर EPFO के पांच करोड़ से अधिक अंशधारकों के खातों में डाल दी जाएगी।

मार्च, 2020 में EPFO ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को कम करके सात महीने के निचले स्तर 8.5 फीसदी पर ला दिया था। 2018-19 के लिए यह 8.65 फीसदी थी। EPFO ने 2016-17 में EPF पर 8.65 फीसदी की दर से ब्याज दिया था, 2017-18 में यह 8.55 फीसदी, 2015-16 में 8.8 फीसदी था। 2013-14 और 2014-15 में ब्याज दर 8.75 फीसदी थी, 2012-13 में यह 8.5 फीसदी थी। 2011-12 में ब्याज दर 8.25 फीसदी थी।

First Published - March 28, 2023 | 11:38 AM IST

संबंधित पोस्ट