भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को आयोजित सात-दिवसीय परिवर्तनीय रिवर्स रीपो दर (वीआरआरआर) नीलामी के बाद एक दिन (ओवरनाइट) के लिए पूंजी बाजार की दरें बढ़ गईं। भारित औसत कॉल दर (डब्ल्यूएसीआर) या औसत ब्याज दर जिस पर बैंक एक दिन के लिए विभिन्न बैंक बाजार में एक-दूसरे को उधार देते-लेते हैं, वह 5.5 […]
आगे पढ़े
बाजार नियामक सेबी ने पंप ऐंड डंप योजनाओं यानी शेयरों में कृत्रिम उछाल लाने व दाम बढ़ने के बाद उसकी बिकवाली के मामले में कई शहरों में तलाशी व जब्ती अभियान चलाया। नियामक ने एक बयान में कहा, सेबी ने कुछ शेयरों में पंप ऐंड डंप मामले में जून 2025 में देश के कई इलाकों […]
आगे पढ़े
भारत के चालू खाता में मार्च 2025 को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.3 प्रतिशत 13.5 अरब डॉलर का अधिशेष दर्ज हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार चालू खाते में तीन तिमाहियों में घाटे के बाद यह अधिशेष दर्ज हुआ। सेवा निर्यात की […]
आगे पढ़े
ईरान और इजरायल के बीच हाल में हुए अल्पावधि के युद्ध के बाद देश की आर्थिक वृद्धि और राजकोषीय स्थिति से जुड़ा जोखिम भले ही कम हो गया हो लेकिन वित्त मंत्रालय का कहना है कि भारत को आने वाले कुछ समय तक संतुलन साधने की आदत डालनी होगी। वित्त मंत्रालय ने कच्चे तेल की […]
आगे पढ़े
धीमी शुरुआत के बावजूद एचडीबी फाइनैंशियल सर्विसेज की बड़ी पेशकश धमाकेदार साबित हुई और कुल मिलाकर उसे 1.6 लाख करोड़ रुपये की बोलियां हासिल हुईं। आईपीओ में पेश शेयरों के मुकाबले करीब 17 गुना ज्यादा बोली मिली। ज्यादातर बोली संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में आईं और यहां कुल मिलाकर 55 गुना आवेदन मिले। अन्य श्रेणियों […]
आगे पढ़े
बाजार नियामक सेबी ने संबंधित पक्षकार के लेनदेन (आरपीटी) के लिए कंपनियों की तरफ से ऑडिट कमेटी और शेयरधारकों को दी जाने वाली न्यूनतम सूचना के नियम संशोधित किए हैं। नए मानक 1 सितंबर से लागू होंगे। सेबी ने फरवरी 2025 में न्यूनतम मानक जारी किए थे। हालांकि उद्योग के प्रतिभागियों के साथ परामर्श के […]
आगे पढ़े
साल 2025 की पहली छमाही में स्मॉल और मिडकैप सूचकांकों ने अपने अग्रणी समकक्षों से कमजोर प्रदर्शन किया है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.7 प्रतिशत और बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी तुलना में, इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में 8-8 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई। विश्लेषकों का कहना है कि […]
आगे पढ़े
सरकारी स्वामित्व वाली बीएसएनएल से उम्मीद है कि वह सितंबर के अंत तक दिल्ली और अन्य चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने की नई समय सीमा पूरा करेगी। घटनाक्रम के जानकार अधिकारियों ने यह बात बताई । दूरसंचार ऑपरेटर ने मौजूदा 1 लाख 4जी टावर लगाए जाने की प्रक्रिया के तहत ज्यादातर राज्यों की […]
आगे पढ़े
विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली आईटीसी के उत्पाद उपभोक्ताओं के बीच जबरदस्त पैठ बना रहे हैं। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, उसके गैर-सिगरेट एफएमसीजी उत्पादों पर उपभोक्ताओं ने वित्त वर्ष 2025 में 34,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। कंपनी ने बताया है कि उसके 25 से अधिक विश्वस्तरीय भारतीय ब्रांड संस्थागत तालमेल […]
आगे पढ़े
हिंदुजा समूह की मुख्य कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लीलैंड ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उसे एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स कंपनी इंस्टेंट ट्रांसपोर्ट सॉल्युशन प्राइवेट लिमिटेड से 200 अत्याधुनिक ट्रकों का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिहाज से महत्त्वपूर्ण कदम है और इससे […]
आगे पढ़े