facebookmetapixel
Advertisement
क्या Small-Cap Fund वाकई लॉन्ग टर्म में Large-Cap Fund से ज्यादा रिटर्न देते हैं? 20 साल की स्टडी ने खोली पोलExplainer: मॉड्यूलर हेल्थ प्लान क्या है और जिसे आप अपने इंश्योरेंस बजट के हिसाब से कर सकते हैं ‘कस्टमाइज’सैलरी अकाउंट है कितना फायदेमंद? या फिर छिपा हुआ खर्चा? एक्सपर्ट से जानें पूरी सच्चाईLeave Encashment Tax Rules: नौकरीपेशा लोगों को बची छुट्टियों के पैसे पर कितनी मिलेगी टैक्स छूट?SIF स्पेस में HSBC MF की दस्तक, लॉन्च किया रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड; किसे करना चाहिए निवेश?NMDC के नतीजों से बाजार खुश, शेयर सेंसेक्स से तेज भागा; ब्रोकरेज की राय फिर भी बंटीAviation Sector: इंडिगो की बल्ले-बल्ले, एयर इंडिया की टेंशन बढ़ी! बाजार हिस्सेदारी में बड़ा उलटफेरWheat procurement: बंपर फसल का असर! सरकार ने लक्ष्य से अधिक खरीदा गेहूंभारतीय बाजारों में कब लौटेंगे FIIs? एक्सपर्ट्स ने कहा- तीन बड़ी चुनौतियों से निपटना जरूरीBank Holidays: जून में बैंक जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, 11 दिन तक बंद रहेंगी शाखाएं; जानिए छुट्टियों की लिस्ट

Ashok Leyland को इंस्टेंट ट्रांसपोर्ट से मिला 200 ट्रकों का बड़ा ऑर्डर, लॉजिस्टिक्स साझेदारी को मिली नई रफ्तार

Advertisement

अशोक लीलैंड ने इंस्टेंट ट्रांसपोर्ट से 200 ट्रकों का ऑर्डर हासिल किया, जिससे कंपनी की लॉजिस्टिक्स सेक्टर में उपस्थिति और विश्वसनीय मोबिलिटी समाधान प्रदाता की स्थिति मजबूत हुई।

Last Updated- June 27, 2025 | 10:07 PM IST
Ashok leyland
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

हिंदुजा समूह की मुख्य कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लीलैंड ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उसे एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स कंपनी इंस्टेंट ट्रांसपोर्ट सॉल्युशन प्राइवेट लिमिटेड से 200 अत्याधुनिक ट्रकों का ऑर्डर मिला है।

यह ऑर्डर दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिहाज से महत्त्वपूर्ण कदम है और इससे विश्वसनीय मोबिलिटी प्रदाता के रूप में अशोक लीलैंड की स्थिति मजबूत होती है।

डिलिवरी की शुरुआत के मौके पर अशोक लीलैंड के अध्यक्ष (एमएचसीवी) संजीव कुमार ने दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इंस्टेंट ट्रांसपोर्ट सॉल्युशन के अध्यक्ष राजबीर सिंह चौधरी को 100 ट्रकों के पहले बैच की चाबियां सौंपी।

कुमार ने कहा, हमें इंस्टेंट ट्रांसपोर्ट सॉल्युशन प्राइवेट लिमिटेड को 1916 सिंगल एक्सल और 2820 मल्टी एक्सल हॉलेज ट्रकों का पहला बैच डिलिवर करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह ऑर्डर हमारे मज़बूत, अभिनव और विश्वसनीय वाहनों में ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है। जैसे-जैसे हम तकनीक और ग्राहक अनुभव की सीमाओं को आगे बढ़ाते रहेंगे, इस तरह के सहयोग से एक ज्यादा कुशल, भविष्य के लिए तैयार लॉजिस्टिक्स सेक्टर को आकार देने में मदद मिलेगी।

सिंह ने कहा, हमें अशोक लीलैंड के ट्रकों की गुणवत्ता और प्रदर्शन पर पूरा भरोसा है। उनकी बिक्री बाद की बेहतरीन सहायता हमारे लिए निर्बाध संचालन सुनिश्चित करती है, जबकि उनके बढ़ते सेवा नेटवर्क से हमारी क्षमताएं और बढ़ती हैं। यह डिलिवरी सिर्फ नए ट्रकों से कहीं ज्यादा है क्योंकि यह लॉजिस्टिक्स दक्षता को आगे बढ़ाने के मकसद से बढ़ती साझेदारी को दर्शाती है। नवाचार के प्रति अशोक लीलैंड के समर्पण और परिवहन के प्रति हमारे दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ, हम सड़क पर निरंतर सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 27, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement