facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO में पैसा लगाएं या नहीं? प्राइस बैंड, वैल्यूएशन और ब्रोकरेज की राय समझेंप्याज की बढ़ती कीमतों से जल्द मिलेगी राहत, थोक बाजार में कम होने लगे दाम2,000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर शुल्क का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, दायर हुई PIL6 साल बाद सरकार ने क्यों बदला UPI का नियम? क्या ₹20,000 करोड़ का खर्च है वजह, जानें 15 अक्टूबर से क्या बदलेगा39% तक का मिलेगा रिटर्न! मोतीलाल ओसवाल को पसंद BEL, M&M, टाइटन समेत ये 5 शेयरत्योहारों से पहले खाद्य तेल की रिकॉर्ड खरीदारी, आयात 11 महीने के उच्चतम स्तर परमल्टीबैगर Defence शेयर Solar Industries पर 3 ब्रोकरेज बुलिश, Omnia डील के बाद 46% तक तेजी की गुंजाइश₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर फीस क्यों? समझें 6 साल बाद क्यों बदला नियमछोटे कारोबारियों के लिए विदेश में सामान बेचना हुआ आसान, ₹3 लाख तक के निर्यात पर नहीं चाहिए RCMC2,000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर शुल्क, कारोबारी बोले: ग्राहकों से वसूली जाएगी रकम

भारत के 90% शुरुआती टेक प्रोफेशन्स AI के इस्तेमाल में पूरी तरह एक्सपर्ट, नैस्कॉम ने किया दावा

Advertisement

नैस्कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह बात एंटरप्राइज एआई अपनाने में अहम घटक को उजागर करती है, भले ही पिछले कुछ वर्षों में यह उम्मीदों से पिछड़ गई हो।

Last Updated- July 14, 2026 | 10:21 PM IST
artificial intelligence
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश में प्रौद्योगिकी प्रतिभा में शुरुआती करियर वाले लोगों में से लगभग 90 प्रतिशत या तो आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) में नेटिव (पहले से ही एआई अपनाने वाले) हैं या दक्ष हैं। नैस्कॉम की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार यह बात एंटरप्राइज एआई अपनाने में अहम घटक को उजागर करती है, भले ही पिछले कुछ वर्षों में यह उम्मीदों से पिछड़ गई हो।

यह अध्ययन 11 पैमानों पर एआई नेटिव क्षमताओं का आकलन करता है। इनमें एआई पर निर्भरता, कुशलता, तालमेल बिठाना, सृजन, निर्णय लेना, सोचने-समझने की आजादी, तकनीकी जानकारी, सीखना, बुनियादी क्षमता, एआई युक्त उत्पादकता और एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल शामिल हैं। इसमें कंप्यूटर साइंस और उससे जुड़े विषयों के इंजीनियरिंग के आखिरी साल के छात्र और तीन साल तक के अनुभव वाले तकनीकी पेशेवर शामिल हैं।

यह सूचकांक कुल मिलाकर 62 के स्कोर के साथ यह समझने के लिए आधार रेखा स्थापित करता है कि भारत का भविष्य का प्रौद्योगिकी कार्यबल एआई-प्रथम वाली दुनिया को कैसे अपना रहा है और आने वाले वर्षों में इसके विकास पर नजर रख सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस कुल स्कोर से पता चलता है कि एआई-नेटिव क्षमता वि​भिन्न आयामों में असमान है। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की भारत की शुरुआती प्रतिभा एआई के निर्णय, मूलभूत क्षमता और एआई के जिम्मेदार उपयोग में सापेक्षिक ताकत प्रदर्शित करती है, जबकि एआई व्यवस्था और तकनीकी आधार में क्षमता का खासा अंतर उभरता है। ये निष्कर्ष बताते हैं कि हालांकि एआई अपनाने का व्यापक रूप से प्रसार हुआ है, लेकिन गहरी इंजीनियरिंग क्षमता का निर्माण अगला कदम है।’

इस क्षमता के भीतर एआई दक्षता 68 प्रतिशत स्तर के साथ सबसे आगे थी और उसके बाद एआई-नेटिव 23 प्रतिशत के स्तर पर थी। इससे पता चलता है कि अगली चुनौती अब एआई को अपनाना नहीं, बल्कि बेहतर इंजीनियरिंग समझ, तालमेल और तकनीकी गहराई के जरिये एआई-दक्षता से एआई-नेटिव होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना है। 

Advertisement
First Published - July 14, 2026 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement