facebookmetapixel
Advertisement
RBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारी

सोना-चांदी हुए सस्ते; सोना ₹1,109 टूटा, चांदी ₹1,263 लुढ़की

Advertisement

ग्लोबल मार्केट में सोना 4,040 डॉलर और चांदी 58.75 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।

Last Updated- July 15, 2026 | 9:26 AM IST
Gold and Silver price today
सोने-चांदी के आज के भाव

ग्लोबल टेंशन के बीच सोने चांदी के वायदा भाव में बुधवार (15 जुलाई) को गिरावट देखने को मिल रही है। ग्लोबल व घरेलू दोनों मार्केट में इनके वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। Comex पर सोना 4,040 डॉलर प्रति औंस के करीब फिसल गया है, जबकि चांदी 58.75 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,41,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,22,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 1,109 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,148 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,42,257 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 957 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,300 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,41,589 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,40,740 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,263 रुपये की गिरावट के साथ 2,21,926 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,23,189 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 729 रुपये की गिरावट के साथ 2,22,460 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,22,497 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,21,064 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना- चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,059.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,069.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 32.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,037.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Also Read | होर्मुज संकट से फिर चढ़ा कच्चा तेल, ब्रेंट 85 डॉलर के पार; आगे क्या रह सकता है रुख?

Comex पर चांदी के वायदा भाव 59.04 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 59.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.34 डॉलर की गिरावट साथ 58.75 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,41,148 1,42,257 1,41,300
चांदी 2,21,926 2,23,189 2,22,460
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,059.80 4,069.70 4,037.50
चांदी 59.04 59.10 58.75

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - July 15, 2026 | 9:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement