facebookmetapixel
Editorial: व्यापार समझौते के बाद भारत-अमेरिका रिश्तों में नई गर्माहटअर्थव्यवस्था की ​बढ़ती रफ्तार और काबू में महंगाई के बीच लंबे समय तक दरों में बदलाव के आसार नहींप्रिय नरेंद्रभाई, क्या आप हमारे पूर्वी क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता को फिर से बहाल कर सकते हैं?इनकम टैक्स एक्ट 2025 का ड्राफ्ट जारी: अब घट जाएंगे फॉर्म और नियम, टैक्सपेयर्स को मिलेगी बड़ी राहतक्या आपकी उम्र 30 साल के आस-पास है? परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए आज ही चुनें बेस्ट टर्म प्लानUP में लगभग ₹9 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है योगी सरकार, विकास व जनसुविधाओं पर रहेगा फोकसपीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

अक्टूबर रहा जोरदार, दोपहिया की बिक्री हुई 28 लाख पार

हीरो मोटोकॉर्प जैसी मूल उपकरण विनिर्माता (ओईएम) ने इस महीने के दौरान करीब 10 लाख दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री की।

Last Updated- November 03, 2025 | 9:54 PM IST
मिलीजुली रही दोपहिया बिक्री, Royal Enfield और Suzuki ने लगाई बड़ी छलांग, TVS और Bajaj का प्रदर्शन सुस्त Two-wheeler sales were mixed, Royal Enfield and Suzuki took a big jump, TVS and Bajaj performed sluggishly

जीएसटी सुधारों के बाद सकारात्मक मनोबल और त्योहारी मांग की बदौलत दोपहिया विनिर्माताओं के लिए अक्टूबर जोरदार रहा। प्रमुख पांच कंपनियों ने संयुक्त रूप से इस महीने में 28 लाख से ज्यादा दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री की। ‘वाहन’ के पंजीकरण रुझानों के शुरुआती अनुमानों से यह जानकारी मिली है। जहां तक ईवी की बात है, तो इस महीने के दौरान 1,20,000 से ज्यादा वाहनों की खुदरा बिक्री हुई।

हीरो मोटोकॉर्प जैसी मूल उपकरण विनिर्माता (ओईएम) ने इस महीने के दौरान करीब 10 लाख दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री की। रॉयल एनफील्ड (आयशर मोटर्स) जैसी प्रीमियम श्रेणी की कंपनियों ने त्योहारों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

अक्टूबर की बिक्री को ‘जोरदार’ करार देते हुए प्राइमस पार्टनर्स के सलाहकार अनुराग सिंह ने कहा, ‘कुल मिलाकर दोपहिया बिक्री के लिए अक्टूबर जोरदार रहा, क्योंकि तीन बड़े सकारात्मक कारक एक साथ थे – जीएसटी के इंतजार में रुकी हुई मांग, जीएसटी की वजह से दामों में कमी तथा ग्राहकों, विशेष रूप से ग्रामीण ग्राहकों के पास जोरदार फसल की वजह से पैसा था।’

हीरो मोटोकॉर्प ने अक्टूबर के दौरान खुदरा (वाहन पंजीकरण के अनुसार) में 9,94,690 वाहन बेचे। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी ने अक्टूबर 2025 में अपने विडा (ई-स्कूटर) में पिछले साल के मुकाबले 117 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और लगभग 16,000 वाहन पंजीकरण किए, जो पिछले महीने की तुलना में 24 प्रतिशत की बढ़त और पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में दोगुने से अधिक पंजीकरण हैं।

डीलरों (या थोक विक्रेताओं) को भेजी गई खेपों के मामले में हीरो ने 6,35,808 वाहन बेचे। कंपनी ने कहा कि निरंतर त्योहारी उत्साह और ग्राहकों के नए विश्वास के साथ-साथ जीएसटी के लाभ सहित बाजार के अनुकूल हालात ने मदद की।

First Published - November 3, 2025 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट