facebookmetapixel
दूध के साथ फ्लेवर्ड दही फ्री! कहानी क्विक कॉमर्स की जो बना रहा नए ब्रांड्स को सुपरहिटWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड की लहर! IMD ने जारी किया कोहरा-बारिश का अलर्ट67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Today: वेनेजुएला संकट के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, जानें कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआतStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

भारतीय पर्यटकों को लुभा रहे दक्षिण पूर्व एशिया के देश, वियतनाम नयी पसंदीदा जगह

ओएजी एविएशन के आंकड़ों के मुताबिक, भारत से दक्षिण पूर्व एशियाई देश जाने वाले विमानों में सीटों की संख्या दोगुनी से भी अधिक यानी 80 लाख हो गई।

Last Updated- November 07, 2023 | 10:37 PM IST
Travelling

चीन से आने वाले पर्यटकों की संख्या में उम्मीद से कम वृद्धि से जूझ रहे दक्षिण पूर्वी एशियाई देश अब भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे मुफ्त वीजा, विमानों में अधिक सीटों की उपलब्धता और सीधी उड़ान जैसे तमाम विकल्प पेश कर रहे हैं।

ओएजी एविएशन के आंकड़ों के मुताबिक, भारत से दक्षिण पूर्व एशियाई देश जाने वाले विमानों में सीटों की संख्या दोगुनी से भी अधिक यानी 80 लाख हो गई। यह वैश्विक महामारी से ठीक पहले यानी साल 2019 की तीसरी तिमाही में 38 लाख थी।

चीन और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के बीच विमान में सीटों की संख्या 2023 की तीसरी तिमाही में साल 2019 के स्तर के मुकाबले 53 फीसदी अथवा 42.4 लाख सीट थी।

इसकी तुलना अगर भारत और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के लिए चलने वाले विमानों से करें तो सीटों की संख्या इससे 7 फीसदी कम या 35 लाख थी। इसने चीन के साथ अंतर को कम किया।

ओएजी एविएशन के अनुसार, उदाहरण के लिए भारत से सिंगापुर जाने वाले विमानों में सीटों की संख्या 2019 की तीसरी तिमाही के मुकाबले 2023 की तीसरी तिमाही में 13 फीसदी बढ़कर 15 लाख हो गई।

भारतीय पर्यटकों के लिए वियतनाम पसंदीदा जगह

भारतीय पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह वियतनाम (Vietnam) है। यहां वियतजेट, वियतनाम एयरलाइंस और इंडिगो (कोलकाता से) जैसी कंपनियां कम कीमत पर 3.45 लाख अतिरिक्त सीटों के साथ सीधी उड़ानों की पेशकश कर रही हैं। साल 2019 में इन दोनों देशों के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं थी और पर्यटकों की संख्या भी काफी कम थी।

साल 2023 की तीसरी तिमाही मे भारत और इंडोनेशिया के बीच सीधी उड़ानों में भी 31 हजार सीधी सीटें जोड़ी गई हैं। ऐसा मुख्य रूप से इसलिए किया गया है क्योंकि इंडिगो ने अगस्त में मुंबई और जकार्ता के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। इससे पहले इंडोनेशिया के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं थी।

भारतीय पर्यटकों के लिए थाईलैंड वीजा शुल्क मुक्त

भारत और थाईलैंड (Thailand) जैसे कुछ मार्गों पर अभी भी सीट उपलब्धता में भारी अंतर है। वैश्विक महामारी के पहले यानी साल 2019 की तीसरी तिमाही के मुकाबले 2023 की तीसरी तिमाही में 29 फीसदी सीटें कम हैं।

इसके बावजूद थाईलैंड की सरकार ने इस साल 10 नवंबर से अगले साल 10 मई तक वहां की यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों से वीजा शुल्क (Thailand Visa Fees) नहीं लेने का ऐलान किया है ताकि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। थाईलैंड में 30 दिनों तक रहने के लिए भारतीय पर्यटकों से वीजा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

First Published - November 7, 2023 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट