facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SLसोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसOpening Bell: सेंसेक्स 200 अंक फिसला, Nifty 24,250 के नीचे; Smallcap-Midcap में मिला-जुला कारोबारStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएं

UPI Transactions: हर रोज़ हो रहा है जमकर डिजिटल लेन-देन, लोगों में बढ़ता जा रहा है क्रेज

Advertisement

हर दिन 36 करोड़ से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन हो रहे हैं

Last Updated- March 07, 2023 | 3:51 PM IST
Maldives President Muizzu takes “necessary steps” to launch UPI payment service मालदीव के राष्ट्रपति Muizzu ने UPI पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए उठाए ‘‘आवश्यक कदम’’

पिछले 1 साल में UPI के जरिए हो रहे हर दिन के ट्रांजैक्शन में ज़बरदस्त ग्रोथ दिख रही है। हर रोज़ 36 करोड़ से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। यह बात हम नहीं कह रहे। इस बात का खुलासा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)के गवर्नर शक्तिकांता दास ने किया है।

RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने बताया कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए हो रहे पेमेंट्स में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। पिछले 1 साल में UPI के जरिए हो रहे हर दिन के ट्रांजैक्शन में बढ़िया ग्रोथ दिखी है।

उन्होंने बताया की हर दिन 36 करोड़ से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन हो रहे हैं, जोकि फरवरी 2022 में हुए 24 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन की तुलना मैं 50 फीसदी ज्यादा है।

इतना ही नहीं RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने यह भी कहा कि डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन ने 1000 करोड़ रुपए हर महीने का आंकड़ा भी पार कर लिया है। ये आंकड़ा पिछले 3 महीने से लगातार 1000 करोड़ रुपए के ऊपर ही है।

उन्होंने कहा कि हमारे पेमेंट सिस्टम ग्लोबली चर्चा में है। जिसके चलते कुछ देशों ने हमारी तरह ही अपने यहां UPI ट्रांजैक्शन अपनाने में दिलचस्पी दिखाई है।

आपको बता दें, भारत में किए गए एक हाल के डिजिटल पेमेंट्स सर्वे से पता चला कि 42 फीसदी लोग UPI ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल करते हैं। इस सर्वे में 90000 लोगों से सवाल-जवाब किए गए थे।

बता दें देश में UPI साल 2016 में लॉन्च किया गया था और तब से लेकर अबतक ये सिस्टम सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। जनवरी 2017 में UPI ट्रांजैक्शन के आंकड़ा केवल 0.45 करोड़ था, जो जनवरी 2023 के आते-आते बढ़कर 804 करोड़ हो गया है।

वहीं अगर वॉल्यूम की बात करें तो, जनवरी 2017 में यूपीआई ट्रांजैक्शन 1700 करोड़ रुपए था, जो कि जनवरी 2023 में बढ़कर 12.98 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

Advertisement
First Published - March 7, 2023 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement