facebookmetapixel
Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण में रिकॉर्ड 67.14% मतदान, सीमांचल में हुईं भारी वोटिंगPhysicsWallah IPO: फिजिक्सवाला के आईपीओ को पहले दिन 7% सब्सक्रिप्शन, रिटेल इनवेस्टर्स से मिला तगड़ा रिस्पॉन्सStock Market: सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल! अमेरिका-भारत डील से बाजार में जोश7.6% ब्याज दर पर कार लोन! जानिए कौन सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता ऑफरLenskart IPO Listing: अब क्या करें निवेशक? Buy, Sell या Hold?बैंक खाली हो रहे हैं! कहां जा रहा है पैसा?Torrent Power Q2 results: मुनाफा 50% बढ़कर ₹741.55 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी से रेवन्यू बढ़ाFY26 में नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 7% बढ़कर ₹12.92 लाख करोड़ पर पहुंचा, रिफंड में सुस्ती का मिला फायदाDelhi Red Fort Blast: लाल किला धमाके से पुरानी दिल्ली के बाजारों में सन्नाटा, कारोबार ठपअक्टूबर में SIP निवेश ₹29,529 करोड़ के ऑलटाइम हाई पर, क्या है एक्सपर्ट का नजरिया

Two wheeler EV sales: सब्सिडी घटने के बावजूद फर्राटा भर रही इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री

EV Two wheeler sales: चालू वित्त वर्ष 6 फरवरी तक ही ई-दो पहिया वाहनों की बिक्री पिछले वित्त वर्ष की कुल बिक्री को पार कर चुकी है।

Last Updated- February 09, 2024 | 7:44 PM IST
Electric two-wheeler sales jump as FAME-2 subsidy cut has little effect

देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (Electric two wheelers) की बिक्री रफ्तार पकड़ रही है। इन वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी कम होने का असर भी इनकी बिक्री पर नहीं पड रहा है। सब्सिडी कटौती के बावजूद इन वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। चालू वित्त वर्ष के खत्म होने से पहले ही ई- दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले वित्त वर्ष में कुल बिके ई- दोपहिया वाहनों से आगे निकल गई है। चालू वित्त वर्ष में मई महीने में फेम—2 के तहत ई—दो पहिया वाहनों पर दी जाने वाली सब्सिडी में कटौती की गई थी।

चालू वित्त वर्ष में अब तक बिके 7.34 लाख ई-दो पहिया वाहन

वर्ष 2023—24 के दौरान ई— दोपहिया वाहनों की बिक्री खूब हो रही है। केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री द्वारा राज्य सभा में दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2023—24 में 6 फरवरी तक 7,34,760 ई—दो पहिया वाहन बिके/पंजीकृत हुए हैं, जबकि वर्ष 2022—23 के दौरान कुल 7,28,271 ई—दो पहिया वाहन पंजीकृत हुए थे।

जाहिर है अभी चालू वित्त वर्ष खत्म होने में डेढ़ महीने से अधिक समय बचा है, तब तक ही इस वित्त वर्ष पिछले वित्त वर्ष बिके कुल ई दो पहिया वाहनों से करीब एक फीसदी ज्यादा ई—दो पहिया वाहन बिक चुके हैं। इस वित्त मई महीने में पहली बार ई—दो पहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया और मई 1,05,579 ई—दो पहिया वाहन बिके।

ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री में महाराष्ट्र अव्वल

ई— दोपहिया वाहनों की बिक्री के मामले में महाराष्ट्र पहले पायदान पर है। वर्ष 2023—24 के दौरान इस राज्य में सबसे अधिक 1,43,647 ई—दोपहिया वाहन बिके। महाराष्ट्र के बाद 1,15,301 वाहनों के साथ कर्नाटक दूसरे नंबर पर रहा।

तमिलनाडु, गुजरात और केरल ऐसे राज्य रहे, जिनमें 50 हजार से अधिक ई—दो पहिया वाहन बिके। तमिलनाडु में 66,600, गुजरात में 64,183 और केरल में 52,100 ई—दोपहिया वाहन बिके। 48,852 वाहनों के साथ राजस्थान भी इन राज्यों के नजदीक ही रहा। सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश में 39,131 और देश की राजधानी दिल्ली में 31,098 ई—दोपहिया वाहन बिके।

 ज्यादा बिक्री वाले 10 प्रमुख राज्य  2022-23 में कुल बिक्री  2023-24 में कुल बिक्री 
महाराष्ट्र 1,38,816  1,43647
कर्नाटक  1,02,984 1,15,301
तमिलनाडु  65,770 66,600
गुजरात 75,703 64,183
केरल 44,433 52,100
राजस्थान  61,793 48,852
उत्तर प्रदेश  26,559 39,131
उड़ीसा 29,115 34,489
मध्य प्रदेश  27,034 32,895
दिल्ली 36,816 31,098

वर्ष 2023-24 के आंकड़े 6 फरवरी तक के हैं।

First Published - February 9, 2024 | 6:49 PM IST

संबंधित पोस्ट